जलवायु परिवर्तन की मार अब सिर्फ बर्फ के पिघलने, सूखे या बाढ़ तक ही सीमित नहीं रही। अब यह खतरा ऐसा दुश्मन बना रहा है जो इंसान के शरीर को अंदर से खा सकता है। वैज्ञानिकों की रिपोर्ट ने दुनियाभर में हलचल मचा रखी है। बढ़ते तापमान के चलते एक बेहद खतरनाक फंग्स, Aspergillus (एस्परजिलस) महामारी का रुप भी ले सकता है। यह फंगस सिर्फ हवा के जरिए शरीर में प्रवेश करता है और फेफड़ों से लेकर मस्तिष्क तक को इंफेक्शन से भर देगा। तो चलिए जानते हैं कि ये फंग्स क्या है, कैसे फैलता है और इसके खतरनाक लक्षण क्या है।
क्या है Aspergillus फंगस?
फंगस कई तरह का होता है लेकिन Aspergillus एक ऐसा फंगस है जो सदियों से हमारे आस-पास के वातावरण में मौजूद रहा है। यह मिट्टी, हवा और सड़े-गले पौधों में उगता है। यह प्राकृतिक तौर पर मृत जैविक पदार्थों को तोड़ने में मददगार होता है।

इन लोगों को फंग्स का ज्यादा खतरा
ऐसे लोग जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है जैसे कैंसर के मरीज या फिर शरीर में गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति उनको इस फंगस से सबसे ज्यादा खतरा होता है। स्वस्थ लोगों में इसका असर कम हो सकता है क्योंकि उनकी इम्यूनिटी इसे साफ कर देती है।
वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
जानकारी के अनुसार, मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने भविष्य की एक भयावह तस्वीर दिखाई है। ऐसे में वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्लोबल वॉर्मिंग ऐसे ही बढ़ती रही तो साल 2100 तक ये फंगस 77.5% तक फैल जाएगा। यहां तक कि यह नॉर्थ पोल तक पहुंच सकता है।
इस तरह फैलता है फंगस
Aspergillus हवा में छोड़ता है जिसको हम रोज सांस के साथ अंदर लेते हैं। ज्यादातर मामलों में शरीर की इम्यूनिटी पॉवर इन्हें खत्म कर देती है लेकिन यदि शरीर इनको साफ नहीं कर पाया तो यह फंग्स शरीर के अंदर बढ़ने लगता है और अंगों को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाता है। ग्लोबल वॉर्मिंग सिर्फ पृथ्वी के लिए ही नहीं बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए भी बड़ा खतरा बनती जा रही है ऐसे में Aspergillus जैसा खतरनाक फंगस जल्द से लोगों तक पहुंचकर और भी दिक्कत बढ़ाएगा। ऐसे में इससे जागरूकता और सही समय पर इलाज जरूरी है।
