इन दिनों हेयर ट्रांसप्लांट का शौक बहुत से लोगों को हैं। जिन लोगों के बाल नहीं होते वह इसको करवाने की चाह सबसे पहले रखते हैं लेकिन क्या आपने सोचा है कि हेयर ट्रांस्पलांट आपकी मौत का कारण बन सकता है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में झड़ चुके बालों को उसी रुप में पाने के लालच में एक इंजीनियर को हेयर ट्रांस्पलांट करवाना भारी पड़ गया है क्योंकि हेयर ट्रांस्पलांट के चलते उसकी मौत हो गई है। अब इस पूरे मामले को लेकर उसकी पत्नी ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी शिकायत कर दी है। इसके बाद पुलिस ने हेयर ट्रांसप्लांट करने वाले डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाकर जांच शुरु कर दी है।

शरीर में फैली इंफेक्शन

जानकारी की मानें तो कानपुर के पनकी पावर प्लांट में सहायक अभियंता विनीत दुबे तैनाते थे। उनकी पत्नी जया दुबे का कहना है कि मेरे पति गोरखपुर के रहने वाले थे। होली पर छुट्टी के चलते मैं अपने दो बच्चों के साथ मायके गोंडा चली गई थी। इसी बीच 12 मार्च को मेरे पति ने कल्याणपुर की डॉक्टर अनुष्का तिवारी से हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था। पत्नी का कहना है कि डॉक्टर ने खुद ही मेरे पति से फोन पर संपर्क किया था।

चेहरे पर आई सूजन

हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान ही मेरे पति के चेहरे पर सूजन आ गई और उनकी हालत बिगड़ गई जिसके बाद डॉक्टर ने उनको दूसरी जगह इलाज करवाने की सलाह दी है। इस पर ससुराल वालों ने उन्हें सर्वोदय नगर के बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टर ने उनका इलाज किया लेकिन इंफेक्शन ज्यादा होने के कारण 15 मार्च को उनकी मौत हो गई। उनकी मौत हेयर ट्रांस्पलांट अच्छी तरह से न करने के कारण हुई है।

डॉक्टर ने मानी गलती

पत्नी जया ने आरोप लगाया है कि मैंने जब डॉक्टर से बात की तो खुद ही उन्होंने अपनी गलती मान ली है और कहा है कि सही ढंग से हेयर ट्रांसप्लांट न किए जाने के कारण इंफेक्शन फैल गया है। पूरे मामले में कल्याणपुर के एसीपी अभिषेक पांडे का कहना है कि पत्नी कि शिकायत पर हेयर ट्रांसप्लांट करने वाली डॉक्टर पर रिपोर्ट भी दर्ज की गई है और पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई भी होगी।

हेयर ट्रांस्पलांट करवाना है तो ध्यान में रखें ये बातें

एक्सपर्ट्स की मानें तो हेयर ट्रांसप्लांट के बाद लगभग एक हफ्ते तक कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है जैसे आपको स्विमिंग करने से बचना चाहिए। प्रदूषण से बालों को बचाएं। स्मोकिंग और ड्रिंकिंग न करें। बालों में पसीना न आने दें। बालों को धूप से बचाएं। एक्सरसाइज करने से एक हफ्ते तक परहेज करें इससे बालों में ज्यादा पसीना आएगा। कोशिश करें कि हेयरट्रांस्पलांट सर्दियों में करवाएं या फिर हेयर ट्रांस्पलांट के बाद एक हफ्ते तक खुद को पसीने से बचाएं।

ये लोग न करवाएं हेयर ट्रांसप्लांट

. डायबिटीज के मरीज न करवाएं ट्रांसप्लांट

. कैंसर के मरीज ट्रांसप्लांट ठीक होने के बाद करवा सकते हैं।

. हाइपरटेंशन यानी की हाई ब्लड प्रेशर के मरीज जब तक पूरी तरह से ठीक न हो वो हेयर ट्रांसप्लांट न करवा लें।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *