अक्सर कहा जाता है कि गुनगुना पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे पाचन सुधरता है, वजन घटाने में मदद मिलती है, और शरीर डिटॉक्स भी होता है पर आपको पता होना चाहिए कि हर किसी के लिए गुनगुना पानी पीना फायदेमंद नहीं होता। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि कुछ लोगों को इसे पीने से परहेज करना चाहिए, वरना इसका उल्टा असर हो सकता है।
ये लोग करें परहेज़
Heart Patients
आपको पता होना चाहिए Lukewarm water शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ाता है। ऐसे में अगर किसी को हार्ट से जुड़ी कोई भी प्रॉब्लम है तो गर्म पानी ब्लड प्रेशर को असंतुलित कर सकता है, फिर चक्कर, थकान या बेचैनी हो सकती है।
People with Low blood pressure
जिन लोगों का Blood Pressure लो रहता है, उन्हें गुनगुना पानी नहीं पीना चाहिए। गुनगुना पानी इंसान की कंडीशन और बिगाड़ सकता है। इससे नसें फैल जाती हैं और ब्लड प्रेशर को और नीचे गिरा सकती है, जो खतरनाक है।
Dehydration या कमजोरी से जूझ रहे लोग
आपको बता दें कि गर्म पानी शरीर की गर्मी बढ़ा देता है, फिर पसीना ज्यादा आना शुरू हो जाता है। इस वजह से आपके शरीर की dehydration बढ़ सकती है। इसलिए ठंडा या नॉर्मल पानी एक बेहतर विकल्प है। गर्मी के मौसम में गुनगुना पानी कम ही पीएं।
Pregnant ladies
जो प्रेग्नेंट महिलाएं हैं उन्हें खासकर शुरूआती महीनों में गुनगुना पानी नहीं पीना चाहिए। हालांकि, सामान्य रूप से गुनगुने पानी से कोई दिक्कत नहीं है, पर लेकिन बहुत गर्म पानी पीने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
