इन दिनों चेहरे पर बर्फ रगड़ना यानी आइस फेशियल काफी trend में है और beauty routine का अहम हिस्सा है। इससे एक तो स्किन को ठंडक मिलती है, साथ ही चेहरे की सूजन भी कम होती है और पिंपल्स शांत होते हैं, फिर चेहरे पर ग्लो आता है। चलो, आप ये यूज तो करते हो, पर आपको क्या पता है कि अगर बर्फ को गलत तरीके से या ज्यादा समय तक चेहरे पर रगड़ा जाए तो स्किन को फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है।

चेहरे पर ज्यादा बर्फ रगड़ने के नुकसान

स्किन बर्न या फ्रॉस्ट बाइट

सबसे पहले, अगर आप बर्फ को सीधे तरीके से चेहरे पर लगाते हैं या फिर लंबे समय तक बर्फ को चेहरे पर रगड़ते हैं, तो स्किन जल सकती है। लोग इसे फ्रॉस्ट bite कहते हैं। इसमें त्वचा सुन्न, लाल और छाले पड़ जाते हैं।

नमी खत्म

आपको पता होना चाहिए कि बर्फ स्किन की प्राकृतिक नमी को चूस लेता है। ऐसे में लगातार बर्फ लगाते हैं तो स्किन रूखी और संवेदनशील हो जाती है, खासकर ड्राई या सेंसिटिव स्किन वालों के लिए। ऐसे में अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है तो डायरेक्ट चेहरे पर बर्फ न लगाएं।

blood vessels को नुकसान

अक्सर बर्फ स्किन के ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचा देती है, खासतौर पर नाक और गालों पर मौजूद महीन रक्तवाहिकाएं बर्फ की ठंडक से फट सकती हैं और फिर स्किन पर लाल धब्बे या स्पॉट्स आ जाते हैं। इसके अलावा अगर स्किन पर पहले से पसीना, गंदगी या मेकअप लगा है तो बर्फ रगड़ने से वो सब रोमछिद्रों में जाकर ब्रेकआउट बढ़ा सकते हैं।

इस तरह से करें बर्फ का सही इस्तेमाल

हमेशा ध्यान रखें कि चेहरे पर कभी भी बर्फ सीधे तरीके से न लगाएं। इसके अलावा, एक साफ कपड़े या मुलायम कॉटन में लपेटकर बर्फ को चेहरे पर लगाएं। 1 से 2 मिनट से ज्यादा बर्फ चेहरे पर न लगाएं। इससे पहले चेहरे को अच्छे से धोकर और सुखाकर ही बर्फ रगड़ें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *