आपने सोशल मीडिया पर Orry नाम के influencer को जरूर देखा होगा। वे अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं क्योंकि वे काफी celebrities के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं। Orry का नाम ओरहान अवत्रामणि है और भूखे रहकर उन्होंने अपना वजन 23 किलो तक घटाया। वहीं, एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी पर बात करते हुए कहा कि फेमस होने की धुन उनके सिर पर सवार थी। उन्होंने बताया कि साल 2023 में बहुत ज्यादा मोटे थे और उनका वजन 70 किलो से ज्यादा था।

वे चाहते थे कि वजन जल्दी कम हो, तो उन्होंने खुद को भूखा रखा। उनका कहना था कि कुछ दिनों तक तो सब ठीक था, पर फिर गर्दन में दर्द और खूब उल्टियां होने लगीं। ऐसे में उनका वजन तो कम हो गया, लेकिन उन्हें कई दिक्कतें भी हुईं। ओरी के अलावा कुछ दूसरे लोग भी हैं जो वजन कम करने के लिए इस तरह के तरीकों का इस्तेमाल करते हैं, तो चलिए जानते हैं इसके साइड इफेक्ट्स के बारे में।

भूखा रहकर वजन घटाना ठीक है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि बहुत से लोग सोचते हैं कि वजन घटाने का सबसे आसान तरीका है खाना छोड़ देना। लोग सोचते हैं कि अगर हम कम खाएंगे तो शरीर की चर्बी जल्दी घट जाएगी। सच तो बताएं कि ये एक भ्रम है। आपको बता दें कि भूखा रहकर वजन घटाने से कुछ समय के लिए रिजल्ट तो दिख सकता है पर शरीर पर लॉन्ग टर्म में निगेटिव असर पड़ सकते हैं।

भूखा रहकर वजन घटाने से ये होती हैं समस्याएं

पोषण की कमी

भूखे रहते हैं तो शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते। आपको तो पता होगा कि हमारे शरीर को विटामिन, खनिज, प्रोटीन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत होती है और ये सब अच्छी सेहत के लिए जरूरी हैं। ऐसे में अगर ये पोषक तत्व शरीर को नहीं मिलते, तो शरीर कमजोर हो जाता है।

मांसपेशियों के लिए नुकसानदायक

अगर शरीर भूखा रहता है तो शरीर अपनी ऊर्जा के स्रोत को मांसपेशियों से लेना शुरू कर देता है। फिर शरीर के मसल्स टूटने शुरू हो जाते हैं और मांसपेशियों की ताकत और आकार में कमी आ जाती है। ऐसे में जब मांसपेशियां कमजोर होती हैं तो शारीरिक तौर से काम करने में कठिनाई आती है और आपकी फिटनेस पर नकारात्मक असर पड़ता है।

स्लो मेटाबॉलिज्म

अगर आप लंबे समय तक भूखे रहते हैं तो मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। आपको बता दें कि जब शरीर को खाने का सामान नहीं मिलता, तो ये कैलोरी को बचाने के लिए मेटाबॉलिज्म को स्लो कर देता है। इस वजह से आपका वजन कम होने की स्पीड कम हो जाती है और बाद में वजन बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है।

Mental and emotional problems

शरीर को तो आप नुकसान दे ही रहे हैं, लेकिन भूखे रहने से मानसिक तौर से भी मुश्किलें होती हैं, जैसे कि चिड़चिड़ापन, स्ट्रेस और डिप्रेशन आदि। ऐसे में जब शरीर को ऊर्जा की कमी होती है, तो ब्रेन में निगेटिव इमोशन का लेवल बढ़ जाता है। फिर जब बार-बार खाने का एहसास होता है, तो दिमाग में बार-बार खाने के बारे में आप सोचने लगते हैं और खाने की इच्छाओं से जूझने पर सकते हैं, फिर मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है।

Hormonal Imbalance

भूखे रहने से शरीर में हार्मोनल असंतुलन पैदा हो सकते हैं। विशेष रूप से महिलाओं में। भूखा रहने से पीरियड्स में अनियमितता और अन्य हार्मोनल समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में कंसीव करने में भी परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। इससे immune system भी खतरे में जा सकता है। वहीं आपको हार्ट अटैक का भी रिस्क रह सकता है।

हेल्दी तरीकों से वजन घटाना

वज़न घटाना चाहते हैं तो सबसे जरूरी है कि आपकी डाइट बैलेंस हो और रेगुलर एक्सरसाइज करें। इसमें आप ताजे फल, सब्जियां, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजें खा सकते हैं। आप रेगुलर तौर पर योग, वॉकिंग, जिम या कार्डियो वर्कआउट जरूर करें। रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता रहे। एक साथ खाने के बारे में न सोचें बल्कि थोड़ा-थोड़ा खाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *