लिवर की बीमारी अगर किसी को हो जाए तो इंसान को बहुत झेलना पड़ता है। ऐसे में अगर आप अपनी एक आदत सुधार लेते हैं तो लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा 50% तक कम हो सकता है। हर साल लाखों लोग लिवर से जुड़ी बीमारियों का शिकार हो जाते हैं और सिर्फ एक आदत की वजह से और वो है अनहेल्दी खानपान। हम कुछ भी बाहर का खाते हैं तो सिर्फ पेट नहीं भरता, बल्कि शरीर के अंदर जहर भी बनता है और ये सब शरीर के लिए एक जहर के समान है। इससे लिवर से जुड़ी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए लोगों को इन चीज़ों से बचाने के लिए 19 अप्रैल को World Liver Day मनाया जाता है।
सबसे बड़ा कारण: Unhealthy food habits
लिवर डिजीज हो जाए तो सबसे बड़ी वजह अनहेल्दी खानपान कहलाता है। इसलिए इस एक गंदी आदत को सुधारने से लिवर डिजीज का खतरा 50% तक कम किया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि पहले लिवर की बीमारी का कारण शराब कहा जाता था, पर अब जो लोग शराब नहीं भी पीते, उन्हें भी नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज का खतरा रहता है।
शराब के अलावा अब खराब खानपान, मोटापा और शारीरिक गतिविधियों में कमी, लिवर बीमारी का कारण कहलाते हैं। आपको बता दें कि ‘फ्रंटियर्स इन न्यूट्रिशन’ पत्रिका में पब्लिश एक रिसर्च में बताया गया कि ज्यादा तली-भुनी, ऑयली और प्रोसेस्ड फूड्स खाने वालों के शरीर में सूजन बढ़ जाती है।
ये foods लिवर डिजीज का खतरा
आपको लगता होगा कि जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड जैसे कि ज्यादा तला-भुना और कोल्ड ड्रिंक्स-पैकेज्ड फूड्स भले ही खाने में लाजवाब लगते होंगे, पर अंदर से ये शरीर को धीरे-धीरे खोखला कर देते हैं। जानकारी के अनुसार पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज और डिब्बाबंद फूड आइटम्स शरीर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। फिर खतरनाक लिवर की बीमारियां हो जाती हैं।
खराब खानपान देता है इन बीमारियों को जन्म
. Fatty Liver: आपको बता दें कि प्रोसेस्ड फूड में ट्रांस फैट और ज्यादा शुगर होती है, जिससे लिवर में चर्बी जमा हो जाती है।
. Inflammation- इससे सिरोसिस और हेपेटाइटिस का खतरा बढ़ जाता है।
. इंसुलिन रेजिस्टेंस और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा
. कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर का जोखिम, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों की शुरुआत
लिवर को बचाने का तरीका
चाहते हैं कि आपका लिवर बचा रहे तो सबसे पहले नेचुरल और होममेड खाना खाएं। कोल्ड ड्रिंक छोड़कर, पानी और नारियल पानी पीएं। हर दिन प्लेट में फल और हरी सब्जियां रखें। ध्यान रखें कि दिन में कम से कम 30 मिनट की एक्टिविटी ज़रूर करें। साथ ही नींद पूरी लें, क्योंकि लिवर रात में खुद को रिपेयर करता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
