प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों में बहुत सी ऐसी जड़ी-बूटियां हैं जो खास है, वैसे सभी हीं खास है लेकिन एक अहमियत रखने वाली जड़ी-बूटी है बाकुची। इसे आप ‘बावची’ या ‘बकुची’ भी कह सकते हैं। इसका साइंटिफिक नाम Cullen corylifolium है। आपको बता दें कि बाकुची का इस्तेमाल त्वचा से जुड़ी बीमारियों के उपचार से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों तक में किया जाता रहा है।

जानें इसके फायदे

स्किन के लिए फायदेमंद

2021 अक्टूबर की रिसर्च गेट की एक रिसर्च के अनुसार बाकुची खास तौर से स्किन डिजीज के इलाज में मशहूर है। आपको बता दें कि इसके बीजों में मौजूद एक्टिव कंपाउंड प्सोरालेन, सूरज की रोशनी के साथ मिलकर मेलानिन प्रोडक्शन को स्टिमुलेट करता है। फिर विटिलिगो, सोरायसिस, एक्जिमा, और खुजली जैसी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। अगर आप बाकुची का तेल त्वचा पर लगाते हैं तो चेहरे पर निखार आता है और संक्रमण कम होते हैं।

बहुत सी बीमारियों में असरदार

जानकारी के अनुसार आयुर्वेद में बाकुची को कफ-वात शामक माना गया है। इसे दीपन, पाचन, रक्तशोधक, और वृष्य (प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाली) औषधि के रूप में भी वर्णित किया गया है। लिवर डिसऑर्डर, बवासीर, पेट के कीड़े, व्रण (घाव) और मूत्र संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा दिलवाने में ये लाभकारी है।

मजबूत हड्डियां

जिनकी हड्डियां मजबूत नहीं हैं, उनके लिए बाकुची बहुत काम का है। बाकुची में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जिससे हड्डियों और जोड़ों की सूजन कम होती है। गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों में बाकुची फायदेमंद साबित हो सकती है।

कैंसर से बचाव

हाल ही में कुछ रिसर्च हुई जिससे पता चला कि बाकुची में कुछ तत्व होते हैं जो कैंसर सेल्स के ग्रोथ को रोकने में मदद करते हैं। साथ ही बाकुची ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है। जिस वजह से डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ये लाभदायक है।

ये बातें ध्यान रखने लायक

ये तो है ही कि बाकुची प्राकृतिक औषधि है, लेकिन इसका हद से ज्यादा इस्तेमाल या बिना सलाह के सेवन से शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर इसे त्वचा पर सीधा लगाया जाए तो धूप में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए कहते हैं कि इसका उपयोग किसी विशेषज्ञ आयुर्वेदाचार्य या डॉक्टर की सलाह से करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *