जब भी हम सुबह सो कर उठते हैं तो हमारा पेट खाली ही होता है। ऐसे में सुबह खाली पेट बेल का शरबत पीने से कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। आपको बता दें कि बेल एक पारंपरिक और आयुर्वेदिक फल है और इसे गर्मियों के मौसम में खाया जाता है। इसमें विटामिन C, विटामिन A, बीटा-कैरोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट के साथ और भी कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं।
इससे पाचन बेहतर तो होता ही है और साथ ही इम्यून सिस्टम भी बेहतर बनता है। जानकारी के अनुसार, बेल में नेचुरल फाइबर होता है। जो गैस, दस्त, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करने में मददगार है।
शरीर को करे ठंडा
गर्मियों के मौसम में बेल का शरबत बहुत फायदेमंद होता है। इसे पीते हैं तो शरीर ठंडा होता है और बॉडी में पानी की कमी भी पूरी होती है। इसे पीते हैं तो लू से बचा जा सकता है।
डिटॉक्स करे बॉडी
बेल के शरबत को पीने से शरीर में मौजूद गंदगी आसानी से साफ हो जाती है। इससे लीवर और किडनी की सफाई में मदद होती है।
नेचुरल शुगर
आपको बता दें कि बेल में नेचुरल शुगर पाया जाता है और इसे शुगर के मरीज भी खा सकते हैं। लेकिन इसे खाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह लेना भी जरूरी है।
बेल का शरबत बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए सबसे पहले बेल को बीच से तोड़ें और उसके बीज को निकाल कर बाकी गूदे को एक बर्तन में निकाल लें। इसके बाद इसका थोड़ा सा पानी डालकर इसको अच्छे से मैश कर लें, फिर छननी से छान लें। इसके बाद इसे मीठा बनाने के लिए इसमें शहद या गुड़ मिला लें। लीजिए आपका बेल का शरबत तैयार है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
