बहुत बार ऐसा कहा जाता है कि अगर लड़के अपनी स्किन का ध्यान रखते हैं तो उन्हें लड़कियों जैसा कहा जाता है, पर ऐसा नहीं है। स्किन केयर किसी भी जेंडर से नहीं जुड़ा। चाहे लड़का हो या लड़की हर कोई कर सकता है और वैसे भी आज का माहौल जिस तरह का है उस हिसाब से ये जरूरी भी है। इसके बाद वैसे भी कुछ लड़कों को दिनभर की भागदौड़ के बाद चेहरे धोने तक का टाइम नहीं मिलता। तो इसलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताया जाएगा कि कैसे आप अपनी स्किन का ध्यान रख सकते हैं।

Skin care for Boys and Men

Scrub

सारा दिन भागदौड़ होती है जिस वजह से स्किन काफी डल हो जाती है इसलिए चेहरे को स्क्रब करना जरूरी होता है। स्क्रब करते हैं तो डेड स्किन निकल जाती है और चेहरे के पोर्स साफ होते हैं। इस वजह से फिर आपकी स्किन क्लीयर नजर आती है। लड़कों को स्क्रबिंग हफ्ते में दो बार कर लेनी चाहिए।

Moisturizer in bag

जैसे-जैसे मौसम बदलता है कि स्किन काफी ड्राई हो जाती है। जिस वजह से स्किन को मॉइस्चरइज करना भी जरूरी होता है, इसलिए हमेशा अपने बैग में कोई अच्छा मॉइस्चराइजर रखें। ऐसा करते हैं तो स्किन पर नमी बनी रहेगी। हमेशा स्किन टाइप के अनुसार ही मॉइस्चराइजर खरीदें।

Sunscreen

याद रखें जब भी धूप में बाहर निकलें तो पहले सनस्क्रीन क्रीम जरूर लगाएं। ऐसा करने से चेहरा खराब नहीं होगा। जो सूरज की अलट्रावॉयलेट किरणें होती हैं उससे स्किन डैमेज नहीं होगी। सनस्क्रीन लगाते हैं तो चेहरे पर झाइयां नहीं आती। साथ ही फाइन लाइंस और डार्क सर्कल की समस्या कम हो जाती है।

Lipbalm

चलो अब तो आपने चेहरे पर ध्यान दे दिया, लेकिन साथ ही होंठों पर ध्यान दें। रात तो जब सोते हैं तो होंठों पर लिपबाम जरूर लगाएं। ऐसा करने से ड्रायनेस दूर होती है। चाहें तो आप वैसलीन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

बालों की देखभाल

जब आप बाहर देर तक रहते हैं या हेलमेट लगाए रहते हैं तो बाल रूखे और कमजोर हो जाते हैं। तो ऐसे में इससे बचने के लिए हफ्ते में दो बार नारियल तेल से बालों की मसाज जरूर करें। वहीं, शैंपू करने के बाद कंडिशनर जरूर करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *