ये मुझे बताने की जरूरत नहीं है कि अगर सुबह की शुरुआत पौष्टिक चीजों से की जाए तो ओवरऑल हेल्थ बहुत अच्छी रहती है। आप खुद समझदार है कि पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन किया जाए तो सेहत बेहतर रहती है और साथ ही स्किन भी हेल्दी होती है। इसका एक और फायदा है कि आपका वजन भी कंट्रोल रहता है। इसलिए अगर वज़न कम करना चाहते हैं तो सुबह के समय अजवाइन का पानी पीना बहुत बेहतर रहेगा। इसका सेवन करते हैं तो बॉडी भी आसानी से डिटॉक्स हो जाती है।

अजवाइन के पानी के फायदे

पाचन करे बेहतर

अजवाइन का पानी पीते हैं तो आपका पाचन काफी बेहतर होता है। आपको बता दें कि इसमें थाइमोल नाम का तत्व होता है जो पाचन एंजाइम्स को एक्टिव रखता है। अगर रोजाना अजवाइन का पानी पीते हैं तो गैस और एसिडिटी की समस्या नहीं होती।

वज़न कम करने में मददगार

अगर खाली पेट अजवाइन का पानी पीते हैं तो मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिसके कारण फैट काफी तेजी से बर्न होता है। अजवाइन का पानी बॉडी को डिटॉक्स करता है, जिसके कारण त्वचा पर भी निखार जाती है।

सर्दी-खांसी करे दूर

अगर आपको सर्दी-खांसी हो जाए तो अजवाइन का पानी काफी लाभदायक है। इसका सेवन करते हैं तो बलगम ढीली होती है और गले की खराश दूर।

अजवाइन का पानी बनाने का तरीका

इसे बनाना बहुत ही आसान है। आपको करना ये है कि रात के समय एक चम्मच अजवाइन को एक कप पानी में भिगो दें। फिर सुबह उठकर इसे उबाल लें और पानी को आधा कर लें और कुछ समय के लिए पानी को गुनगुना होने दें। इसके बाद पानी को छानें, चाहें तो आप इसमें नींबू का रस या फिर हल्का शहद भी मिला सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *