बहुत बार आपने लोगों को बोलते हुए सुना होगा कि चीनी का सेवन कम करते हैं तो सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? क्या इस बात पर विश्वास किया जा सकता है कि बस लोग ऐसे ही बोलते हैं? तो चलिए जानते हैं इसके बारे में और ये भी जानते हैं कि अगर आप चीनी का सेवन कम करते हैं तो उसका आपके शरीर पर क्या असर रहेगा।

चीनी का सेवन कम मात्रा में करना

बार-बार खाने की इच्छा होगी कम

आपको बता दें कि हमारे शरीर में एक हार्मोन है और इसका नाम है लेप्टिन। ये एक बहुत ही महत्वपूर्ण हार्मोन है। ये शरीर को बताता है कि हमें कब खाना चाहिए और कब नहीं। अगर शुगर को कंट्रोल में रखते हैं तो लेप्टिन की कार्यप्रणाली सुधर जाती है और इसलिए हो सके तो अपनी चीनी का सेवन कम करें।

Depression का खतरा रहेगा कम

शुगर का सेवन कम करते हैं तो इससे मानसिक स्वास्थय बेहतर रहता है। शोध का कहना है कि जो लोग ज्यादा शुगर का सेवन करते हैं उनमें डिप्रेशन, चिंता और बाकी मानसिक समस्याएं बड़ सकती हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि ये समस्या चीनी के बढ़े हुए ग्लाइसेमिक इंडेक्स की वजह से मस्तिष्क में होने वाली सूजन से जुड़ी हो सकती है।

त्वचा के लिए लाभदायक

ज्यादा चीनी का सेवन करते हैं तो आप समय से पहले बूढ़े हो सकते हैं। आपको बता दें कि ज्यादा चीनी खाने से शरीर में एडवांस्ड ग्लाईकेशन एंड प्रोडक्ट्स नाम का तत्व बनता है, फिर ये समस्या होती है। वहीं, अगर चीनी का सेवन कम करते हैं तो ये प्रक्रिया धीमी हो सकती है। अपने आहार में फल और सब्जियां शामिस करें और अपनी त्वचा को अच्छा होते हुए देखें।

वज़न होगा कम

अगर आप नियमित तरीके से चीनी का सेवन करते हैं तो आपकी कुल कैलोरी की मात्रा कम हो जाएगी और फिर वज़न कम हो जाएगा। शोध बताते हैं कि ज्यादा चीनी मोटापा और वज़न बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हैं। तो इन सभी लाभों के साथ पता चलता है कि चीनी का कम सेवन सेहत के लिए लाभदायक है, बाकी आप किसी डॉक्टर से परामर्श लेकर ही कोई फैसला लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *