ये तो सभी को पता है कि गर्मियों में नारियल पानी को सेहतमंद और ठंडक पहुंचाने वाला ड्रिंक माना जाता है, लेकिन क्या आपने सोचा है कि ये स्वस्थ के लिए खतरा बन सकता है? ऐसी ही एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नारियल पानी पीने से एक शख्स की ब्रेन डैमेज से मौत हो गई।
पूरा मामला
आपको बता दें कि डेनमार्क के 69 वर्षीय व्यक्ति ने बासी और खराब हो चुके नारियल पानी का सेवन किया और उसके कुछ ही घंटों बाद तबीयत बिगड़ने लगी और 26 घंटे के अंदर मौत हो गई। रिपोर्ट्स का कहना है कि इस शख्स ने एक महीने पुराना नारियल पानी पीया था, जिसे फ्रिज में स्टोर नहीं किया गया था। व्यक्ति को नारियल का स्वाद अजीब लगा, जिस कारण उसे ज्यादा पिया नहीं। थोड़ी सी मात्रा ने ही उनके शरीर में जानलेवा फंगल इंफेक्शन फैला दिया।
ऐसा होने के बाद उन्हें पसीना आने लगा, उल्टी होने लगी, संतुलन बिगड़ने लगा और उनका रंग पीला पड़ गया। जब उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो डॉक्टरों ने पाया कि उनका ब्रेन गंभीर रूप से सूज चुका था और 26 घंटे बाद उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया।
क्या वजह थी इस खतरनाक संक्रमण की?
अध्ययन के अनुसार नारियल को कम तापमान यानि 4 से 5°C पर स्टोर करने की सलाह दी जाती है, पर ये नारियल करीब एक महीने तक कमरे के तापमान पर रखा था, जिससे उसमें फंगल और बैक्टीरियल ग्रोथ हो गई। वहीं, रिपोर्ट में बताया गया कि मरीज द्वारा नारियल खोलने पर पता चला कि अंदर वाला भाग चिपचिपा और सड़ा हुआ है। इस बात से ये साबित होता है कि वे खराब हो चुका था और उसमें खतरनाक बैक्टीरिया मौजूद थे।
नारियल पानी के सेवन के समय रहें सतर्क
* सबसे पहले जब नारियल लें तो हमेशा ताजा नारियल चुनें। फटे या खुले नारियल से बचें, क्योंकि उनमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं।
* साथ ही अगर नारियल पहले से छिला या खुला हुआ है तो जल्दी से उसे फ्रिज में रख दें।
* नारियल के टेसेट के समय अगर आपको लग रहा है कि नारियल का स्वाद बदला गया है या बनावट अजीब सी हो गई है तो मत पिएं।
* वहीं, नारियल को काटने के लिए और पीने के लिए साफ स्ट्रॉ और बर्तन का इस्तेमाल करें। इन कुछ टिप्स को नारियल पीते समय अपने दिमाग में जरूर रखें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
