खूबसूरत होंठ होते हैं तो चेहरे की सुंदरता में चार-चांद लग जते हैं। ऐसा होता है कि कई बार पानी कम पीने या केमिकल वाले प्रोडक्ट का ज्यादा इस्तेमाल करने से होंठ फटने या खराब होने शुरू हो जाते हैं। अगर सेहत खराब होती है तो होंठ पर भी इसका असर नजर आता है। फिर लोग फटे होंठ को सही रखने के लिए लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं, पर इसमें भी केमिकल और सिंथेटिक कलर होते हैं। ऐसा भी होता है कि कई बार महंगे लिप प्रोडक्ट खरीदना सभी के लिए संभव नहीं होता। इसलिए घर पर नेचुरल चीजों से ही अपने लिए लिप बाम तैयार करें तो चलिए जानते हैं कि किस तरह नींबू और एलोवेरा से घर में लिप बाम बना सकते हैं।

नींबू से लिप बाम

सामग्री

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए दो बड़े चम्मच नारियल तेल, दो चम्मच कोकोआ बटर, दो चम्मच बादाम का तेल, दो चम्मच मोम, लाइम एसेंशियल ऑयल।

लिप बाम बनाने का तरीका

नेचुरल लिप बाम बनाने के लिए धीमी आंच पर डबल बॉयलर रखें। इसमें कोकोआ बटर, मोम, बादाम और नारियल का तेल डालें और फिर सभी को मिक्स करें। इसे थोड़ी देर तक पिघलने दें। गैस से उतारने के बाद इसमें लाइम एसेंशियल ऑयल की बूंदें मिला लें। अब मिश्रण को ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद किसी कंटेनर में रख लें।

एलोवेरा से लिप बाम

एलोवेरा तो वैसे भी स्किन के लिए फायदेमंद है, क्योंकि इसमें मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करते हैं तो स्किन सॉफ्ट होती ही है और साथ ही रिपेयर भी। एलोवेरा लिप बाम बनाने के लिए आपको चाहिए एक चम्मच एलोवेरा जेल, 1/2 चम्मच नारियल तेल।

एलोवेरा से लिप बाम

एलोवेरा से लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटे बाउल में एलोवेरा जेल लें। इसके बाद नारियल का तेल मिक्स करें। फिर मिश्रण को किसी डिब्बे में भर लें। लीजिए आपका लिप बाम तैयार है। इसे रोजाना इस्तेमाल करें।

अब जो आपने नेचुरल विप बाम के बारे में जाना है उसे सुबह और शाम इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि लिप बाम लगाने से पहले होंठों को स्क्रब जरूर करें। ऐसा करते हैं तो होंठ नहीं फटेंगे। होंठों से लिपस्टिक हटाने के बाद भी लिप बाम लगाना चाहिए।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *