आपने दूध के पैकेट पर अक्सर एक्सपायरी डेट देखी होगी। ये एक्सपायरी डेट बताती है कि उस तारीख तक दूध को बिना किसी क्वालिटी नुकसान के इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि उस तारीख के बाद दूध पूरी तरह से खराब हो जाएगा।
दूध के पैकेट्स पर एक्सपायरी डेट लिखी होती है लेकिन कई बार हम लोग बिना देखे ही घर ले आते हैं, जिससे दूध का पैकेट फ्रिज में पड़ा-पड़ा एक्सपायर हो जाता है। फिर जब नजर जाती है तो समझ नहीं आता कि दूध को फेंक दें या इस्तेमाल कर लें। वैसे कुछ लोगो का मानना है कि एक्सपायर हो चुके दूध को अच्छे से उबाल लिया जाए तो वे ठीक हो जाता है, लेकिन क्या ये सच है? तो चलिए जानते हैं।
सही तापमान में रखना
आपको बता दें कि दूध के पैकेट पर जो एक्सपायरी डेट लिखी होती है उस तारीख तक दूध को बिना किसी नुकसान के इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में कई बार एक्सपायरी डेट के 1 से 2 दिन के बाद भी दूध सही रह सकता है, अगर वे सही तापमान में रखा हो।
एक्सपर्ट्स की सलाह
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि दूध को गर्म करने यानी उबालने से बैक्टीरिया मर सकते हैं, पर अगर दूध पहले ही खराब हो गया है तो उबालने से उसका कोई फायदा नहीं होगा। जब दूध एक्सपायर हो जाता है तो उसमें बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग हो सकती है। इसलिए, एक्सपर्ट्स एक्सपायर दूध को उबालकर पीने की सलाह नहीं देते।
इस तरह पहचानें खराब दूध को
इसके अलावा अगर आपको लग रहा है कि दूध में से दुर्गंध आ रही है तो ये खराब हो गया है। दूध के टेक्सचर बदलने पर इसका यूज नहीं करना चाहिए। वहीं, दूध का स्वाद खट्टा है या फफूंदी, झाग आ रही है तो ये संकेत है कि दूध पूरी तरह से खराब हो गया है।
दूध को सेफ रखने के उपाय
जब भी आप दूध का पैकेट लाएं तो हमेशा फ्रिज में स्टोर करें। एक्सपायरी डेट से पहले ही दूध का इस्तेमाल कर लें। दूध के खराब होने का शक है तो पहले उसकी गंध और बनावट जांच लें। दूध के खराब होने पर उसे फेंक देना ही बेहतर है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
