अब मौसम बदल गया है इसलिए अपनी दिनचर्या और डाइट में भी बदलाव करें, क्योंकि सर्दी और गर्मी की डाइट में काफी फर्क होता है। सर्दियों में शरीर को गर्म रखना होता है और ज्यादा एनर्जी देनी होती है इसलिए गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन किया जाता है और वहीं गर्मियां आते ही शरीर को हाइड्रेट रखने और हल्के भोजन को तवज्जो दी जाती है।
ऐसे में अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें। यहां एक ऐसी मीठी चीज़ के बारे में हम बात करेंगे जिसे सर्दियों में ज्यादा मात्रा में खाया जा सकता है, लेकिन गर्मियों में गलत समय और अधिक मात्रा में खाया जाए तो पेट संबंधी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही आपके शरीर में खुजली और जलन की दिक्कत भी हो सकती है तो चलिए जानते हैं।
गुड़

आपने बहुत बार सुना होगा कि गुड़ खाने के बहुत से फायदे हैं। आपको बता दें कि गुड़ में कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। साथ ही इसमें प्रोटीन और विटामिन बी12 समेत तमाम दूसरे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। गुड़ का सेवन वैसे तो शरीर को फायदा पहुंचता है, लेकिन सिर्फ तब जब इसे सही समय और सही मात्रा में खाया जाए।
गर्मियों में गुड़ खाने का नुकसान
आपको पता ही होगा कि गुड़ की तासीर गर्म होती है। इसके सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है, जिससे शरीर का तापमान ज्यादा हो जाता है। इसलिए अगर गर्मियों में गुड़ खाते हैं तो कई तरह के स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
उल्टी- दस्त
अगर ज्यादा मात्रा में गुड़ खाते हैं तो पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। जिससे आपको डायरिया, उल्टी और दस्त हो सकते हैं।
शरीर में सूजन
शरीर में अगर तापमान बढ़ता है तो आपको चक्कर भी आ सकते हैं और शरीर में सूजन भी। वहीं, इसके सेवन से नाक से खून भी आ सकता है। इसलिए गुड़ का सेवन बहुत सीमित मात्रा में करें।
खुजली और जलन
गर्मियों में अगर ज्यादा गुड़ खाते हैं तो खुजली और जलन हो सकती है, क्योंकि गुड़ में सुक्रोज ज्यादा मात्रा में होता है। इसका सेवन करते हैं तो शरीर में बनने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड की प्रक्रिया स्लो हो जाती है।
डाइट में शामिल करें ये चीजें
आजकल मौसम हर दिन गर्म होता जा रहा है। इसलिए अपनी डाइट में खीरा, ककड़ी को शामिल जरूर करें। ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। उन फल और फूड्स का सेवन करें, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो और शरीर भी अंदर से हाइड्रेट रहे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
