माता-पिता अक्सर अपने बच्चों की डाइट को लेकर परेशान रहते हैं। उनके मन में ये ही सवाल रहता है कि ऐसा क्या खिलाया जाए कि उनके बच्चों का स्वस्थ्य बना रहे और वे बीमार न पड़े। ऐसे में बच्चों के शरीर को मजबूत बनाने के लिए सुबह उठते ही खाली पेट कुछ ऐसी चीजें दें, जिससे उनकी सेहत बनी रहे। चाहते हैं कि आपके बच्चों का दिमाग से लेकर हड्डियां सभी मजबूत बनी रहे तो उनकी डाइट में कुछ ये चीजें शामिल करें।
बादाम
बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए और इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए सुबह उठने के बाद बच्चों को बादाम जरूर दें। बच्चा बड़ा है तो रात में पानी में भींगा हुआ बादाम खाने के लिए दें, लेकिन छोटा बच्चा है तो बादाम घिसकर दे सकते हैं।
केला
ये तो सभी को पता है कि पेट के लिए केला कितना फायदेमंद है। इसे खाते हैं तो शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। अपने बच्चों को भी केला सुबह खाली पेट खाने के लिए दे सकते हैं। आपको बता दें कि केले में कार्बोहाइड्रेट और जिंक मौजूद होता है। ऐसे में जिन बच्चों के मां-बाप उनके कम वज़न के चलते परेशान हैं तो वे अपने बच्चों को सुबह केला खाने को जरूर दें। केला खाते हैं तो उनकी हड्डियां भी मजबूत होती है और इम्यूनिटी भी बढ़ती है।
गुनगुना पानी
जब भी बच्चा सुबह सोकर उठे तो सबसे पहले खाली पेट गुनगुना पानी पीने के लिए दें। ऐसा करते हैं तो बच्चों का मेटाबॉलिजम बूस्ट होगा। शरीर हेल्दी रहेगा और बीमारियों की चपेट में बच्चा जल्दी नहीं आएगा।
आंवले का मुरब्बा
जिन बच्चों की नज़र कमज़ोर है तो माता-पिता आंवला खाने को दे सकते हैं। वैसे आंवला तो सभी के लिए ही फायदेमंद है। आंवलें में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। आंवले में कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम है और विटामिन सी की एक अच्छी मात्रा। इसका सेवन करते हैं तो बच्चे बीमारियों की चपेट में कम आते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
