गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। इस मौसम में कुछ लोगों को जोड़ों में बहुत दर्द होती है। खराब लाइफस्टाइल और कम पानी पीने के कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। हड्डियां कमजोर होने के कारण जोड़ों में भी बहुत दर्द होता है। वहीं पिछले कुछ सालों में युवा भी हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का शिकार हो चुके हैं। 20 की उम्र में ही युवाओं की हड्डियां कमजोर होती जा रह हैं। इसका कारण अनहेल्दी खान-पान, धूम्रपान शराब पीना, कम चलना फिरना, मोटापा और शरीर में कैल्शियम और विटामिन-डी है। इन सबके कारण हड्डियों का घनत्व भी कम होता जा रहा है जिसके कारण ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया जैसी बीमारियां रहती हैं। ऐसे में आज आपको स्वामी रामदेव का एक ऐसा नुस्खा बताते हैं जिसके जरिए आप दर्द से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं।
पैरों में दर्द बन रहा समस्या
हड्डियों में दर्द के अलावा कुछ लोगों के पैरों में भी बहुत दर्द हो रहा है। यह दर्द खराब फिटिंग वाले जूते पहनने या फिर लंबे समय तक पैर लटकाकर बैठने से हो सकता है। इसके अलावा क्रोनिक लाइफस्टाइल डिजीज भी इस समस्या का कारण बन रही है।

इस वजह से भी हो सकता है दर्द
कुछ लोगों को एड़ी के पास पैर के तलवे में भी बहुत दर्द होता है। इसके अलावा कुछ लोगों को एड़ी और टखने के बीच में दर्द रहता है। यह दर्द न्यूरोपैथिक पेन में गड़बड़ी के कारण हो सकता है। इसके अलावा मांसपेशियों में समस्या के कारण भी कुछ लोग परेशान रहते हैं।
न खाएं ये चीजें
गलत मुद्रा में बैठने से, गलत खाने-पीने, ज्यादा वजन, विटामिन-डी की कमी और कैल्शियम की कमी के कारण गठिया से भी बहुत से युवा परेशान हो रहे हैं। जोड़ों में दर्द होने पर आप प्रोसेस्ड फूड्स, ग्लूटेन फूड्स, शराब और बहुत ज्यादा नमक और चीनी न खाएं।
गुनगुना पानी आएगा काम
जोड़ों का दर्द दूर करने के लिए आप अपने वजन का ध्यान रखें। वजन बढ़ने न दें। गुनगुने सरसों के तेल के साथ जोड़ों की मालिश करें। इसके अलावा दर्द वाले हिस्से पर गर्म सेंक दें। गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिलाकर भी आप लगा सकते हैं।

इस बात का भी रखें ध्यान
जोड़ों का दर्द हल्के में न लें क्योंकि यह कई ओर बीमारियों का कारण भी बन सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
