इन दिनों बदलते हुए लाइफस्टाइल और भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं। कुछ लोग रात में घंटों तक करवटें बदलते रहते हैं लेकिन उन्हें नींद ही नहीं आती। रात में नींद न आने के कई कारण हो सकते हैं। इन्हीं कारणों में से एक है आपके द्वारा खाया गया खाना। कई बार आपकी मनपसंद की चीजें रात की नींद में खलल डाल सकती हैं। तो चलिए आपको आज इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि ऐसे कौन से फूड्स है जो आपकी नींद को प्रभावित करते हैं।
मसालेवाला और तला-भुना खाना
चटपटा और मसाले वाला खाना अगर आप खाते हैं तो इससे एसिडिटी बढ़ेगी। ऐसा खाना आपके पाचन को प्रभावित करेगा। इससे भी आपकी नींद में बाधा आएगी। ज्यादा तला भुना खाना खाने के कारण भी शरीर में गर्मी बढ़ती है और आपको बैचेनी भी महसूस हो सकती है। ऐसे में सोने से पहले आप ज्यादा मसाले वाला और तला-भुना खाना न खाएं।

प्रोटीन फूड्स
यदि आप देर रात को प्रोटीन से भरपूर खाना जैसे कि रेड मीट, चिकन और मछली खाते हैं तो भी पेट को ऐसे फूड्स पचाने में ज्यादा समय लगेगा। इसके कारण आपके शरीर का मेटाबॉल्जिम एक्टिव होगा और नींद आने में समय लगेगा।
कैफीन वाली चीजें
अगर आप रात को कॉफी, चाय या फिर कोल्ड ड्रिंक पीते हैं तो भी नींद में असर पड़ेगा। कैफीन एक ऐसा पदार्थ होता है जो आपको एक्टिव रखता है। इससे आपका मस्तिष्क एक्टिव रहेगा और नींद भी दूर रहेगी इसलिए रात को कैफीन का सेवन न करें।
अल्कोहल और एनर्जी ड्रिंक्स
कुछ लोगों का मानना है कि यदि वह शराब पिएंगे तो उन्हें नींद अच्छी आएगी पर आपको बता दें कि इससे आपकी नींद की क्वालिटी खराब होगी। शराब पीने से आपकी नींद बीच-बीच में टूटेगी। इसके अलावा आपको सुबह उठने पर थकान भी महसूस होगी।
मीठा और प्रोसेस्ड फूड
अगर आप बहुत ज्यादा चीनी वाले फूड्स जैसे कि केक, कुकीज और चॉकलेट, ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ जाएगी। इससे शरीर में एनर्जी का लेवल बिगड़ेगा और आपको सोने में भी दिक्कत होगी।
अच्छी नींद चाहिए तो खाएं ये चीजें
. आप केला खा सकते हैं। इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह आपकी मांसपेशियों को आराम देगा।
. हल्की या फिर पचने वाली चीजें जैसे कि दलिया और खिचड़ी आप खा सकते हैं। यह आपका पाचन स्वस्थ रखेगी और आपको नींद भी अच्छी आएगी।
. गर्म दूध आप पी सकते हैं। इसमें ट्रिप्टोफैन नाम का एक तत्व मौजूद होता है। ऐसे में इसको पीने से आपको अच्छी नींद आएगी।

. बादाम और अखरोट आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। इनमें मेलाटोनिन मौजूद होता है जो आपके शरीर को सोने में तैयार करेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
