कैंसर जिसका नाम सुनते ही सभी डर जाते हैं। यह एक नहीं बल्कि कई तरह का होता है जिसमें एक मुंह का कैंसर भी है। इस कैंसर के लक्षणों की यदि बात करें तो यह हर किसी व्यक्ति में अलग-अलग दिखते हैं। किसी भी खास लक्षण के आधार पर हम यह नहीं कह सकते हैं कि आपको मुंह का कैंसर हो गया है। यदि किसी व्यक्ति के मुंह के अंदर काफी समय से ऐसे घाव है जो ठीक नहीं हो रहे हैं जैसे कि गांठ या गाढ़ापन, सफेद या फिर लाल धब्बे , चबाने, निगलने में दिक्कत तो यह मुंह के कैंसर का लक्षण हो सकता है। ऐसे में आपको बिना समय रहते डॉक्टर को जरुर दिखाना चाहिए। आज आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ और लक्षण भी बताते हैं जो मुंह के कैंसर के हो सकते हैं।
आखिर क्या होता है ओरल कैंसर?
यह आपके होंठों या मुंह में आम समस्या की तरह लग सकता है। जैसे कि आपके मुंह में सफेद धब्बे या फिर घाव से खून निकल सकता है। यदि इसका इलाज न किया जाए तो ओरल कैंसर आपके मुंह और गले से होता आपके सिर और गर्दन जैसी अन्य जगहों में भी फैल सकता है। इससे पीड़ित करीबन 63% लोग बचने के पांच साल तक ही जीवित रह सकते हैं। इसमें आपका मुंह और आपके ऑरीफरीनक्स प्रभावित होते हैं। ऑरीफरीनक्स में आपकी जीभ के हिस्से और मुंह की छत और आपके गले के बीच का भाग होता है जो तब ही दिखता है जब आप मुंह पूरी तरह से खोलते हैं। ऑरोफरीनक्स में कैसर को ही ऑरोफरीन्जियल कैंसर कहते हैं।

लक्षण
मुंह के कैंसर के कुछ और लक्षण भी दिखते हैं जैसे।
. होंठ, मुंह या गाल में गांठ बनना या फिर गाढ़ापन रहना
. चबाने, निगलने, जबड़े या फिर जीभ हिलाने में दिक्कत होना
. दांत ढीले होना या फिर दांतों के आस-पास दर्द होते रहना
. मसूड़ों, जीभ में टॉन्सिल होना। मुंह की परत में सफेद और लाल धब्बे होना
. जबड़े में सूजन या फिर दर्द होते रहना
. गर्दन या फिर गर्दन के पिछले हिस्से में गांठ बनना
. होंठ या मुंह में घाव बनना जो कि कुछ हफ्तों में ठीक न होना
. आवाज बदल जाना या फिर कोई ओर बदलाव होना
. बिना किसी कारण वजन कम हो जाना

. होंठ या मुंह के किसी अन्य हिस्से का सुन्न होना। मुंह में दर्द ठीक न होना ।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
