खराब खान-पान और गलत लाइफस्टाइल के चलते आजकल कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। खासतौर पर बच्चों, पुरुषों और महिलाओं में लाइफस्टाइल संबंधी बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। ओवरी महिलाओं के प्रजनन प्रणाली का अहम हिस्सा होती है। यह यूट्रस को दोनों ओर निचले हिस्से में स्थित होती है। ओवरी का मुख्य काम अंडे बनाना और एस्ट्रोजन एवं प्रोजेस्ट्रोन नाम का हार्मोन बनाता है। यदि महिलाओं को बच्चेदानी में गांठ हो तो उन्हें प्रजनन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में यदि बच्चेदानी की गांठ को समय रहते पहचान लिया जाए तो इलाज संभव हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इसके कैसे लक्षण दिखते हैं।

लक्षण

. मल त्यागते समय दर्द रहना

. पेट में सूजन रहना

. ब्रेस्ट में दर्द होना

. बुखार

. पीरियड्स से पहले पेल्विक दर्द होना

. सेक्स के दौरान दर्द होना

. पीठ के निचले हिस्से और जांघों में दर्द रहना

. बेहोशी या फिर चक्कर जैसा महसूस होना

. तेज-तेज सांस आना

. जी मिचलाना

कारण

पीरियड्स खत्म हो जाने के बाद भी फॉलिकल ट्यूब का साइज बढ़ता रहता है इसी प्रक्रिया को ओवेरियन सिस्ट कहते हैं। वैसे तो ओवेरियन सिस्ट खतरनाक नहीं होता और ज्यादातर यह खुद ही ठीक हो जाते हैं लेकिन यदि यह ठीक न हो पाए तो महिलाओं को इससे काफी दिक्कत हो सकती है।

ऐसे करें बचाव

. इससे बचने के लिए रोज प्राणायाम और योग करें।

. प्रोटीन को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

. रेशेदार फल खाएं।

. हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं।

. अच्छी मात्रा में पानी पिएं।

. रात को जल्दी सोएं।

. घर में बना सिंपल खाना ही खाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *