तनाव एक ऐसी गंदी मानसिक स्थिति है जो इंसान की जिंदगी में ज़ंग लगा देती है। ऐसे में इंसान खुद को भूल जाता है और उलझनों में फंस जाता है। तनाव की वजह से इंसान की जिंदगी से खुशियां खत्म हो जाती हैं और जिंदगी गम व परेशानियों के सैलाब में चली जाती है। आपको तो पता ही होगा कि तनाव एक मानसिक और शारीरिक प्रतिक्रिया है जो किसी भी प्रकार के बाहरी दबाव या चुनौतियों के कारण पैदा होती है। लेकिन अगर बात कहें तो कुछ समय का तनाव कठिन स्थिति से निपटने के लिए हमें प्रेरित करता है। ऐसे में अगर तनाव लम्बे समय तक बना रहता है तो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

आजकल की बात करें तो तनाव हर किसी को है। चाहे वो बच्चा हो, युवा या बुजुर्ग। ऐसे में इसके चलते लोग खुश होना भूल जाते हैं। फिर तनाव के लक्षण आपकी बॉडी में दिखने लगते हैं जैसे कि सिरदर्द और मांसपेशियों में खिंचाव, नींद में कमी या ज्यादा नींद, पेट में परेशानी, अपच, गैस, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम,
हाई बीपी और दिल की गति तेज होना, मिजाज़ में चिड़चिड़ापन, गुस्सा, चिंता, डर या घबराहट, थकान और बहुत आलस होना। इसके अलावा ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होना, उत्साह और आनंद की कमी, अत्यधिक खाना या न खाना, सामाजिक संबंधों से बचना या अकेलापन महसूस करना आदि।

डिप्रेशन में है तो इंसान खुश नहीं रह सकता। डिप्रेशन में है तो इंसान की जिंदगी बेहद निराश और उबाऊ हो जाती है। सद्गुरु जग्गी वासुदेव का कहना है कि खुश रहने के लिए और डिप्रेशन से बाहर आने के लिए कुछ खास तरीकों को अपनाएं। उनका मानना है कि खुश रहने के लिए हमें अपने अंदर की स्थिति को समझना और उसे सही दिशा में मोड़ना जरूरी है। वे कहते हैं कि मन हमेशा बाहर की परिस्थितियों पर प्रतिक्रिया करता है, अगर हम अपने विचारों और प्रतिक्रियाओं को नियंत्रित कर सकें तो अंदर से शांत और खुश रह पाएंगे। तो चलिए सदगुरु से तनाव को दूर करने के जानते हैं उपाय।

आनंद की कमान ले अपने हाथ

जीवन और उसका अनुभव पूरी तरह से आपके ही हाथ में है। आपके साथ किसने क्या किया इससे फर्क नहीं पड़ता आप अपने आप में बदलाव लाएं। ये तो पता ही है कि जीवन में संघर्ष और चुनौतियां हमेशा रहेंगी, लेकिन अगर हम खुद को अंदर से संतुलित रखें तो किसी भी कठिनाई का सामना कर सकते हैं। जो भी हमारे पास है उन चीज़ों के लिए हमेशा आभार व्यक्त करें।

मन और तन रखें हेल्दी

वे बताते हैं कि खुश रहने के लिए तन और मन को शांत रखें। ऐसे में आप योग, ध्यान और सही डाइट लें।

रोजाना करें जिंदगी की जांच

जैसे हम बिजनेस के फायदे और नुकसान का पता करने के लिए हिसाब किताब रखते हैं, वैसे ही जिंदगी को खुश रखने के लिए हर दिन जिंदगी की जांच जरूर करें। रोजाना रात में पता लगाएं कि क्या आप कल की तुलना आज ज्यादा खुश हैं। हर दिन और हर महीने का हिसाब करें। कितने खुश हैं आप और आपके आस-पास के लोगों कितने खुश हैं, इसका अपने पास अकाउंट रखें।

याद रखें कि जिंदगी छोटी है

वे बताते हैं कि बहुत से लोग ऐसे हैं जो रात को सोते हैं लेकिन सुबह उठ नहीं पाते हैं, लेकिन अर आप उठ पाते हैं तो आप बहुत ही ज्यादा खुशनसीब हैं। सदगुरु बताते हैं कि इस तरह जी रहे हैं आप जैसे कि अमर हों, यानि अपनी नशवरता के प्रति जागरूक नहीं है। ऐसे में अगर आप जागरूक हो जाएं तो आपके पास किसी से लड़ने का, किसी की बुराई करने का और किसी को परेशान करने का समय नहीं होगा। जागरूक रहते हैं तो किसी के बारे में नहीं सोचेंगे। कुछ दिन अपने आपको याद दिलाएं कि जिंदगी छोटी है, मैं नश्वर हूं और एक दिन मेरा अंत हो जाएगा तो आप देखिएगा शानदार बन जाएंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *