बहुत से लोग हैं जिन्हें रात के समय नींद नहीं आ पाती है। वे बिस्तर पर जाते हैं तो उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है। वैसे ये बात तो सभी को पता है कि रात की नींद बहुत जरूरी होती है। लेकिन आजकल के समय में बदलती लाइफस्टाइल के कारण सही समय पर सोना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी बिस्तर पर जाते ही सो जाना जाते हैं तो आपको यहां कुछ टिप्स बताई जाएंगी, जिसकी वजह से आपको आसानी से और एकदम सुकून भरी नींद आ पाएगी।
अच्छी नींद के उपाय
सोने का समय करें फिक्स
सबसे पहले अपने सोने के समय को फिक्स करें। कोशिश करें कि रोजाना एक ही समय पर सोने जाएं। आपको बता दें कि रोजाना एक ही समय पर सोने से शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक सही तरीके से काम करना शुरू कर देती है। दिन में लंबी नैप लेने से जरूर बचें। अगर दिन में ज्यादा समय तक सोते हैं तो रात की नींद जरूर प्रभावित होती है।
सोने से पहले बनाएं माहौल
सोने से पहले भी माहौल बनाना बहुत जरूरी है। इसलिए सोने से एक घंटे पहले कमरे की तेज लाइटों के साथ-साथ मोबाइल और लैपटॉप के उपयोग को बंद करें। सोने के लिए आरामदायक बिस्तर और तकिए का उपयोग करें, क्योंकि आरामदायक गद्दा व तकिया नींद को बेहतर बना देते हैं।
ब्रीदिंग एक्सरसाइज
सोने से पहले ब्रीदिंग एक्सरसाइज बहुत अच्छी रहती है। अगर आप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करते हैं तो गहरी सांस लेने और मेडिटेशन से दिमाग शांत होता है। सोने से पहले हल्की स्ट्रेचिंग भी कर सकते हैं। ऐसा करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है और नींद भी बेहतर होती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
