आज के समय में सभी फिट और स्लिम रहना चाहते हैं। लोग वजन कम करने के लिए क्रैश डाइटिंग, एक्सरसाइज और दवाईयां भी लेते हैं लेकिन शायद आप यह न जानते हों कि स्लिम बनने की आदत आपकी किडनी को भी नुकसान पहुंचा सकती है। अब आप सोच रहे होंगे कि कैसे आज वर्ल्ड किडनी दिवस मनाया जा रहा है ऐसे में आपको बताते हैं कि कैसे वजन कम करने की आदत आपकी किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचाएगी।

किडनी हो सकती है खराब

वजन कम करने के लिए कई लोग क्रैश डाइटिंग लेते हैं। इसमें लोग कार्बोहाइड्रेट्स और फैट्स का सेवन कम करते हैं और प्रोटीन पर ज्यादा ध्यान देते हैं। यदि ज्यादा मात्रा में आप प्रोटीन लेंगे तो किडनी पर दबाव बढ़ेगा। इससे आपके काम करने की क्षमता भी कमजोर होगी। एक्सपर्ट्स की मानें तो यदि लंबे समय तक आप क्रैश डाइटिंग करते हैं तो इसके कारण किडनी भी फैल हो सकती है।

दवाईयों का होगा साइड इफेक्ट

बाजार में आज के समय में वजन कम करने के लिए कई सारी दवाईयां मौजूद हैं। इनमें से कुछ दवाईयां लोग बिना डॉक्टर की सलाह के ले लेते हैं जिसका असर सीधा किडनी पर होता है। यह दवाईयां आपकी किडनी को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाकर उनके काम करने के तरीके पर भी असर डालती है।

कम पानी से भी खराब हो सकती है किडनी

जब भी लोग अपना वजन कम करते हैं तो पानी भी कम पीते हैं। ऐसा वह इसलिए करते हैं ताकि शरीर में से पानी का वजन जल्दी निकल पाए लेकिन यदि आप पूरी मात्रा में पानी नहीं पिएंगे तो शरीर में डिहाइड्रेशन होगी। इससे किडनी का फंक्शन भी बिगड़ेगा। जैसे कि आप जानते हैं कि किडनी का मुख्य काम शरीर में से टॉक्सिन्स पदार्थों को बाहर निकालना होता है। ऐसे में यदि आपके शरीर में पानी की कमी हो जाए तो इस प्रक्रिया पर असर हो सकता है।

ऐसे रखें किडनी का ध्यान

. सारा दिन कम से कम 8-10 गिलास पानी जरुर पिएं। इससे आपकी किडनी अच्छी तरह से काम कर पाएगी।

. किडनी को हेल्दी रखने के लिए नियमित तौर पर किडनी फंक्शन के टेस्ट जरुर करवाएं।

. यदि आप वजन कम करने के लिए क्रैश डाइट ले रहे हैं तो उससे परहेज करें। हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेकर आप किडनी को हेल्दी रख सकते हैं।

. बिना डॉक्टर की सलाह पर वजन कम करने के लिए कोई भी दवाई न लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *