बहुत से शहरों में गर्मी अपना असर दिखाना शुरू हो गई है। ऐसे में इंसान तो परेशान ही रहते हैं और साथ ही जानवर भी। जैसे ही गर्मी बढ़ जाती है जानवरों में डिहाइड्रेशन के साथ कई दूसरी तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए अगर आपके घर भी पेट डॉग या दूसरा कोई जानवर है तो आपके लिए हम बदलते मौसम में कुत्तों का ख्याल करने की कुछ टिप्स लाएं हैं। इन टिप्स को आसानी से फॉलो कर सकते हैं। इस तरह से आपके कुत्ते और बाकी पालतू जानवर हेल्दी और स्वस्थ रहते हैं।

पीने का साफ पानी

जब इंसान को गर्मी के मौसम में ज्यादा प्यास लगती है तो जानवरों को भी उतनी ही लगती है। ऐसे में आप लोग जानवरों के पास पीने के लिए साफ और ठंडा पानी जरूर रखें। ज्यादा गर्मी है तो पानी में बर्फ को भी मिला सकते हैं, लेकिन पानी ज्यादा भी ठंडा न हो। वहीं अगर कुत्तों के साथ घर से बाहर जा रहे हैं तो पोर्टेबल वाटर बाउल साथ में जरूर रखें। उन्हें इस मौसम में आप तरबूज, खीरा, दही जैसे पानी वाले फल भी खिला सकते हैं।

ठंडी और हवादार जगह

जहां पर भी आपके कुत्ते ज्यादा समय बिताते हैं तो ध्यान रखें कि वो जगह पूरी तरह से ठंडी और हवादार हो।कुत्तों को पंखा या फिर एसी वाले जगह पर भी रख सकते हैं। इसके अलावा उनके लिए कूलिंग मैट्स या फिर गीले तौलिए का इस्तेमाल करें।

डाइट का ध्यान

पालतू जानवरों की डाइट का भी गर्मियों में ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में आप कुत्तों को हल्का और पौष्टिक खाना ही परोसें और हैवी डाइट देने से बचें। चाहें तो आप खाने में ठंडे और पानी वाले फूड का भी चयन कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *