रमजान के दौरान रोजा रखने वाले लोग रोजेदार सहरी के समय ही खाना खाते हैं। इससे उन्हें सारा दिन एनर्जी मिलती है। अक्सर लोग सहरी के दौरान कुछ ऐसी खा लेते हैं जो उनकी सेहत के लिए अच्छी नहीं होती। सहरी में वह तला-भुना खाते हैं जिसके कारण उनकी सेहत बिगड़ सकती है। ऐसे में आपको अक्सर सेहरी में हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए। सेहरी में आप पौष्टिक चीजें खाएं जिससे आपका पेट भरा हुआ महसूस होगा और आपको प्यास भी कम लगेगी। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे फूड्स जिन्हें खाने से आप पूरा दिन एनर्जेटिक रहेंगे।

दही

इसका सेवन भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। दही खाने से आपका पाचन सही रहेगा और शरीर भी हाइड्रेटेड बना रहेगा। इसमें प्रीबायोटिक्स, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं जिसको खाने से आपका पेट ठंडा रहेगा और एसिडिटी जैसी समस्या में भी बचाव होगा।

खजूर

रोजे के दौरान आप खजूर भी खा सकते हैं। यह ड्राई फ्रूट्स सहरी में बेहद पसंद किया जाता है। खजूर आपके शरीर को एनर्जेटिक भी रखेगा और कई समस्याओं से भी बचे रहेंगे। इसमें नैचुरल शुगर, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं जिनको खाने से आपके शरीर में कमजोरी नहीं होगी और भूख भी नहीं लगेगी। यह पाचन के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसको खाने से शरीर में पानी की कमी भी दूर होगी।

नारियल पानी

रोजे के दौरान आप नारियल पानी भी पी सकते हैं। इससे शरीर हाइड्रेट रहेगा और जरुरी मिनरल्स भी मिलेंगे। नारियल पानी में पौटेशियम, मैग्नीशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं इसको पीने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और थकान भी महसूस नहीं होगी। यदि आप नारियल पानी पिएंगे तो आपको सारा दिन प्यास भी नहीं लगेगी और आपका शरीर हल्का और एनर्जेटिक रहेगा।

ओट्स और साबुत अनाज

यह दोनों चीजें आप सहरी में खा सकते हैं। इन्हें खाने से पेट भरा रहेगा। साबुत अनाज और ओट्स दोनों ही धीरे-धीरे पचते हैं ऐसे में इन्हें खाने से आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी। ओट्स, होल ग्रेन ब्रेड या मल्टीग्रेन रोट यदि आप खाएंगे तो शरीर को फाइबर मिलेगा। इसके अलावा ग्लूकोज का लेवल भी कंट्रोल में रहेगा। इससे आपके शरीर में एनर्जी भी बनी रहेगी।

 

तरबूज

सहरी में आप तरबूज और खीरा खा सकते हैं। इन दोनों चीजों में पानी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में यदि आप इन्हें खाएंगे तो शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। मिनरल्स और विटामिन्स भी इसमें अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। इसे खाने से आपको सारा दिन प्यास भी नहीं लगेगी और शरीर में डिहाइड्रेशन भी नहीं होगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *