अनहेल्दी लाइफस्टाइल के अलावा खान-पान की गलत आदतें भी शरीर को कई तरह से खराब कर रही हैं। आज के समय में हम सभी काम जल्दी-जल्दी करना चाहते हैं ऐसे ही खाने के साथ है। खाना भी हम जल्दी-जल्दी खा लेते हैं। ऐसी चीजों को हम ज्यादा तवज्जो देते हैं जो जल्दी मिले जैसे नूडल्स, चिप्स लेकिन यही चीजें हमारी आंतों को नुकसान पहुंचा सकती है और अक्सर लोगों का ध्यान भी इस ओर नहीं जाता। ऐसे में हर साल 29 मई को वर्ल्ड डाइजेस्टिव हेल्थ डे मनाया जाता है ताकि लोगों को पाचन संबंधी दिक्कतों का सामना न करने पड़े और इसको स्वस्थ कैसे रखा जाए। इस बारे में जागरुक किया जा सके। तो चलिए आज आपको बताते हैं 6 ऐसे फूड्स आपकी गट हेल्थ के लिए अनहेल्दी साबित होंगे।
व्हाइट ब्रेड और रिफाइंड आटा
व्हाइट ब्रेड, पास्ता और मैदा से बनी चीजें रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट से भरी होती हैं, इनमें फाइबर की मात्रा न के बराबर होती है। ये आंतों में जाकर जल्दी पच तो जाते हैं लेकिन गट बैक्टीरिया के लिए नुकसानदायक होते हैं। इसके कारण होल ग्रेन ब्रेड, ब्राउन राइस और ओट्स जैसे फाइबर से भरपूर फूड्स खाना ज्यादा फायदेमंद होंगे।

रिफाइंड शुगर और आर्टिफिशियल स्वीटनर्स
चीनी, मिठाइयां, केक और पेस्ट्री जैसी रिफाइंड शुगर से बनी हुई चीजें भी आंतों में हानिकारक बैक्टीरिया को बढ़ावा देगी। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस, मोटापा और लीकी गट सिंड्रोम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। शुगर की जगह शहद, गुड़ या नेचुरल फ्रूट्स का इस्तेमाल करना आपके लिए बेहतर होगा।
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स
पैक्ड स्नैक्स, इंस्टेंट नूडल्स, फ्रोजन मील और रेडी-टू-ईट फूड्स में प्रिजर्वेटिव्स, आर्टिफिशियल फ्लेवर और हानिकारक केमिकल्स होते हैं। ये आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचाएंगे इससे डाइजेशन कमजोर होगा और इंफ्लेमेशन यानी की पेट में सूजन बढ़ती है।
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स और सोडा
सोडा और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप और आर्टिफिशियल स्वीटनर होते हैं। ऐसे में यह आंतों के गुड बैक्टीरिया को कम करते हैं और हानिकारक बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। ये ड्रिंक्स पेट में गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या पैदा करेंगे। इनकी जगह नारियल पानी, छाछ या नींबू पानी जैसे हेल्दी ड्रिंक्स चुन सकते हैं।
ज्यादा मसालेदार खाना
ज्यादा मिर्च-मसाले वाला खाना पेट में जलन और एसिडिटी पैदा करेगा। इससे आंतों की परत को नुकसान पहुंचेगा और डाइजेशन कमजोर होगा। मसालों का सही तरीके से इस्तेमाल करें, ताकि वे आपको फायदा पहुंचाएं न कि आपके शरीर को नुकसान ।
तला-भुना और जंक फूड
तले हुई चीजें जैसे कि- समोसे, पकौड़े, चिप्स और फ्रेंच फ्राइज में ट्रांस फैट पाया जाता है। यह आंतों की सेहत के लिए हानिकारक है। ये सभी चीजें काफी धीरे-धीरे पचती हैं ऐसे में यह आंतों में सूजन पैदा होगी।

