होली का त्योहार लोग खूब धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दौरान हर ओर रंग और खुशियों का माहौल होता है। घरों में कई तरह की मिठाईयां बनती है जैसे गुजिया, मालपुआ आदि लेकिन जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए होली का लुत्फ उठाना मुश्किल हो जाता है। इन सब मिठाईयां खाने के बाद उनका वजन बढ़ जाता है। ऐसे में यदि आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो आज आपको कुछ ऐसे पकवान बनाते हैं जिन्हें बनाकर आप खा सकते हैं। इन्हें खाने से आपका वजन नहीं बढ़ पाएगा। इन फूड्स में लौ कैलोरी पाई जाती है ऐसे में यदि आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो यह फूड्स आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में।
फ्रूट चाट
होली के दिन यदि आप कुछ कम कैलोरी वाला खाना चाहते हैं तो स्नैक्स में फ्रूट चाट खा सकते हैं। पपीते, सेब, तरबूज, अनार और अंगूर जैसे मौसमी फल में नमक और जीरा पाउडर डालकर खा सकते हैं। यह सारे फ्रूट्स एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर माने जाते हैं। वहीं अनार और तरबूज आपके शरीर को हाइड्रेट करेगा। इन फलों को खाने से होली के दौरान आपको डिहाइड्रेशन नहीं होगी।

बेक्ड पनीर टिक्का
पनीर टिक्का बहुत से लोगों की पसंद होता है। ऐसे में होली वाले दिन आप लो कैलोरी स्नैक्स के तौर पर इसे भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। दही, मसालों से मिश्रण बनाकर उसमें बड़े क्यूब्स में शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज काटकर एक स्टिक में लगाएं और उसे तंदूर में बेक करें। पनीर प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत माना जाता है ऐसे में यह आपकी हड्डियों की हेल्थ और मांसपेशियों को बेहतर बनाने में मदद करेगा। इसमें कैलोरी भी कम मात्रा में मौजूद होती है ऐसे में इससे आप कैलोरी इनटेक से भी बचेंगे।
बेक्ड समोसे
होली के दिन स्नैक्स के तौर पर सभी समोसे भी खूब पसंद करते हैं लेकिन इनको मैदे और डीप फ्राई करके बनाया जा सकता है ऐसे में यदि आप इन्हें खाएंगे तो आपका वजन बढ़ जाएगा। इसमें कैलोरी भी कम होती है। होली वाले दिन यदि आप वजन कंट्रोल में करना चाहते हैं तो कैलोरी इनटेक कम करने के लिए आप बेक्ड समोसा खा सकते हैं। इसको आप गेहूं के आटे से बना सकते हैं। समोसा बनाने के लिए उबले हुए आलू और मटर में हल्का मसाला डालकर मसाला बनाएं। फिर आटा गूंधकर समोसा बनाएं और उसमें हल्की मात्रा में तेल लगाएं। अब इसको एयर फ्राइर में फ्राई करें। यह समोसा आपकी हेल्थ को नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा और आप हेल्दी रहेंगे।

शकरकंद फ्रेंच फ्राइज
होली स्नेक्स के तौर पर आप शकरकंद से बने फ्रेंज फ्राइज खा सकते हैं। इन्हें बनाने के लिए आप पहले शकरकंद लंबा-लंबा काटें फिर इसके ऊपर हल्का जैतून का तेल छिड़कें। अब अपनी पसंद के मसाले छिड़क कर इन्हें कुरकुरा होने तक बेक करें। शकरकंद में बीटा-कैरोटीन, फाइबर और विटामिन-ए पाया जाता है ऐसे में यह आपका इम्यून सिस्टम मजबूत करेगी और पाचन को स्वस्थ रखने में मदद करेगी।
ढोकला
फर्मेंटेड चावल और चने के आटे से बना ढोकला आप खा सकते हैं। इसमें भी कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है। यह स्टीम्ड स्नैक होता है। इसके अलावा यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर माना जाता है। यह थोड़ा सा फूला हुआ होता है ऐसे में इसको आप तीखी चटनी के साथ खा सकते हैं। इसको बनाने के लिए बेसन या फिर फर्मेंटेड चावल और चने के आटे के मिश्रण को फर्मेंट कर लें। फिर ढोकला स्टीमर में तेल लगाएं। अब बेटर स्टीमर में डालें। इसको आप हरी चटनी के साथ खा सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
