अच्छी सेहत और तंदरुस्त रहने के लिए हर कोई अपनी रुटीन में कई तरह के बदलाव कर रहा है। कुछ लोग हेल्दी डाइट लेते हैं, कुछ जिम जाते हैं तो कुछ खुद ही एक्सरसाइज कर लेते हैं। इसके अलावा बहुत से लोग खाना खाने के बाद वॉक भी करते हैं। कई लोग इस आदत को अपनी डेली रुटीन में शामिल कर रहे हैं। चाहे वो लंच के बाद की वॉक हो या फिर रात के बाद वॉक ज्यादातर लोगों की रुटीन का हिस्सा जरुर बनी हुई है लेकिन खाना खाने के बाद वॉक कैसे करनी है आपको यह भी जरुर पता होना चाहिए। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि खाना-खाने के बाद वॉक करने का सही तरीका क्या है।

ब्लड शुगर होगी कम

यदि आप खाना खाने के बाद हल्की सैर करेंगे तो इंसुलिन की सेंसिटिविटी बढ़ेगी। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहेगा। इसके अलावा यह मांसपेशियों को रक्तप्रवाह से ग्लूकोज को ज्यादा अच्छे से अवशोषित करने में मदद करेगी। इससे खाने के बाद ब्लड शुगर भी कम ही होगी।

वजन होगा कम

जब आप चलते हैं तो मेटाबॉल्जिम रेट बढ़ता है। इससे आपकी बॉडी को एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करने में भी मदद मिलती है। ऐसे में यदि आप खाना खाने के बाद वॉक करेंगे तो आपका मेटाबॉल्जिम बढ़ेगा जिससे वजन भी कम होगा और एनर्जी का लेवल भी बेहतर होगा।

दिल रहेगा स्वस्थ

वॉक करना एक बहुत अच्छी कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज मानी जाती है। ऐसे में यदि आप खाना खाने के बाद वॉक करेंगे तो आपका हार्ट और संचार प्रणाली अच्छी होगी। अगर आप रुटीन में वॉक करेंगे तो ब्लड प्रेशर कम होगा। सर्कुलेटरी सिस्टम अच्छा होगा और दिल संबंधी रोगों का खतरा कम होगा।

तनाव और थकान होगी दूर

वॉक करने से एंडोर्फिन नाम का हार्मोन रिलीज होता है। यह हार्मोन अच्छा महसूस करवाता है। ऐसे में यह आपके मूड़ को बेहतर करने और तनाव को कम करने में मदद करेगा। इससे आपकी ओवरऑल हेल्थ अच्छी होगी। खाना खाने के बाद वॉक करने से तनाव और थकान भी कम होगी।

पाचन रहेगा अच्छा

खाना खाने के बाद वॉक करने से आपका पाचन तंत्र एक्टिव होगा। इससे आपका खाना भी अच्छे से पचेगा। इसके अलावा पेरिस्टलसिस में मदद मिलेगी जिससे मांसपेशियों की संकुचन ठीक होगी और खाना पाचन तंत्र में अच्छे से जा पाएगा। इससे पाचन में सूजन, बैचेनी और अपच जैसी दिक्कतें भी दूर होगी।

सुस्ती होगी दूर

खाने के बाद हल्की सी सैर करने से खाने के बाद पड़ने वाली सुस्ती भी दूर होगी। इससे आपके शरीर में ऑक्सीजन का संचार होगा जिससे आप सुस्त होने की जगह एनर्जेटिक और एक्टिव महसूस करेंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *