हेल्दी है तो आपकी आंतें भी हेल्दी होंगी अगर अनहेल्दी हैं तो आंतें भी एक्टिव नहीं होंगी। आपको बता दें कि हमारे शरीर में दो आंतें हैं, एक छोटी और दूसरी बड़ी और ये आंतें पाचन तंत्र का अहम हिस्सा हैं। जो छोटी आंत हैं वो भोजन को पचाने और पोषक तत्वों को अवशोषित करने का काम करती है, वहीं बड़ी आंत शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स पहुंचाती है और मल को इकट्ठा करती है। इसलिए शरीर में दोनों आंतों का स्वस्थ रहना जरूरी है। पर कई बार आंतों में सूजन भी आ जाती है और फिर आंतों में गंदगी जमा हो जाती हैं और वे कमजोर हो जाती हैं।
ऐसे में अगर आंतों और पेट में सूजन होती है तो इसके कुछ लक्षण दिखते हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर इसका इलाज किया जा सकता है। इसके लिए भारतीय योग गुरु, लेखक, शोधकर्ता और टीवी पर्सनालिटी डॉक्टर हंसा योगेंद्र ने पेट की समस्या और आंतों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए कुछ चीज़ों का सेवन फायदेमंद बताया है।इन चीज़ों के सेवन से आंत में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ेंगे और बुरे बैक्टीरिया खत्म होंगे। इसके अलावा अधिक पानी पिएं और खाने को धीरे-धीरे चबाकर खाने की आदत डालें।
सूजन के लक्षण
. अपच
. सूजन और एसिडिटी
. पेट दर्द और ऐंठन
. बार-बार बाथरूम जाने की इच्छा होना
. वजन घटना
. उल्टी जैसा महसूस होना
अच्छे आंत के स्वास्थय का भोजन
प्याज और लहसुन
खाना बनाते हैं तो उसमें प्याज और लहसुन का इस्तेमाल ज्यादा करें, खासतौर पर कच्चा प्याज और लहसुन। इसे खाने से आंतों की सेहत बेहतर होगी। हो सके तो रोजाना सुबह दो कली लहसुन की चबाएं और खाने में एक कच्चा प्याज खाएं। ऐसा करने से पेट में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ेंगे और बुरे बैक्टीरिया खत्म होंगे।
दही और छाछ
चाहते हैं कि आंतों को स्वास्थ्य बना रहे तो प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही और छाछ को अपने आहार में शामिल जरूर करें। इसके सेवन से आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं और आंतें स्वस्थ बनती हैं। अगर दही और छाछ पका सेवन करते हैं तो गैस और एसिडिटी कम होती है। दही और छाछ पेट में जलन को शांत करती हैं और आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाती हैं।
हरी सब्जियां
ये तो हर कोई बोलता है कि हरी और पत्तेदार सब्जियां खाने से स्वास्थ्य को फायदे मिलते हैं और ये आंतों को भी स्वस्थ रखने में मददगार है। साथ ही हरी सब्जियों के सेवन से पाचन क्रिया बेहतर होती है, क्योंकि हरी सब्जियों में फाइबर, प्रीबायोटिक्स, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं।
साबुत अनाज
चाहते हैं कि पेट की हेल्थ बेहतर रहे तो खाने में साबुत अनाज को शामिल करें। ऐसी चीज़ें जिनमें फाइबर की मात्रा ज्यादा हो। फाइबर का अधिक सेवन करते हैं तो पाचन तंत्र बेहतर बनता है। फाइबर के सेवन से पेट आसानी से साफ होता है और कब्ज की समस्या नहीं होती। साबुत अनाज आंत के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आपको बता दें कि साबुत अनाज में घुलनशील फाइबर और अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो स्वस्थ आंतों के लिए फायदेमंद है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
