किडनी शरीर का जरुरी अंग मानी जाती है। यदि यह स्वस्थ रहे तो शरीर के काम करने का तरीका भी अच्छा रहता है लेकिन यदि किडनी में ही कोई दिक्कत हो जाए तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं आपको घेर सकती हैं। किडनी की बीमारी कई तरह से हो सकती है जैसे कि किडनी फेल, किडनी में सिस्ट, स्टोन, किडनी में इंफेक्शन हालांकि इसके शुरुआती लक्षण नहीं दिखते लेकिन बाकी बीमारियों की तरह सर्दी-जुकाम के साथ इनकी शुरुआत हो सकती है। इसके अलावा थकान, सूजन, सांस संबंधी दिक्कतें, मतली और पेशाब में खून आना जैसे लक्षण भी खराब किडनी की चेतावनी देते हैं।

ऐसे लोगों को ज्यादा खतरा

जो लोग डायबिटीज या फिर हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें किडनी की बीमारियों का खतरा काफी होता है। यह कई तरह की होती है जैसे नेफ्राइटिस, नेफ्रासिस, एएचयूएस, जन्मजात असामान्यताएं, ग्लोमेरुलोनेफ्राइटिस, आईजीए नेफ्रोपैथी, पॉलीसिस्टिक किडनी रोग और वास्कुलिटिस जैसी बीमारियां भी किडनी की होती है। इससे जूझ रहे लोग कितने दिन तक जी सकते हैं यह इस बात पर निर्भर है कि उन्हें किडनी की कौन सी बीमारी है। डायलिसिस के जरिए भी कुछ लोगों को जिंदा रखा जा सकता है इसके अलावा सर्जरी के जरिए किडनी की बीमारी से जान बचाई जा सकती है।

बहुत ज्यादा प्यास

किडनी यदि खराब हो जाए तो शरीर में पानी का संतुलन बिगड़ जाता है। ऐसे में इसके कारण आपको रात में बहुत प्यास लगेगी। यदि आपको रात में बार-बार पानी पीने की आदत है तो यह भी किडनी की समस्या का ही संकेत है ऐसे में इसको नजरअंदाज न करें।

पेशाब करते हुए दर्द होना

यदि किडनी में कोई समस्या हो तो मूत्र मार्ग में इंफेक्शन या फिर सूजन हो सकती है। ऐसे में इसके कारण पेशाब करते हुए दर्द और जलन भी हो सकती है। यह किडनी का इंफेक्शन या कोई अन्य गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है ऐसे में डॉक्टर के पास जाकर इलाज जरुर करवाएं।

नींद खुलना

इसके कारण आपकी नींद में भी समस्या आ सकती है। जब किडनी में से विषाक्त पदार्थ नहीं निकल पाते तो इससे शरीर में यह पदार्थ इकट्ठे होने लगते हैं जिससे नींद पर भी असर होता है। इसके कारण व्यक्ति की नींद बार-बार खुल सकती है।

बार-बार पेशाब आना

कुछ लोगों को रात में पेशाब करने की दिक्कत होती है लेकिन यदि आपको रात में बार-बार पेशाब आने की जरुरत लगे तो किडी की समस्या का संकेत हो सकता है। जब किडनी ठीक से काम नहीं करती तो शरीर में मौजूद तरल पदार्थ भी अच्छे से फिल्टर नहीं होती और इससे पेशाब आने में दिक्कत होने लगती है।

पेशाब करते हुए खून आना

यदि पेशाब करते हुए खून आए तो यह भी किडनी में इंफेक्शन, पथरी या फिर किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। यदि पेशाब में आपको खून मिले तो इसे नजरअंदाज न करें यह भी गंभीर स्थिति है और तुरंत डॉक्टर से भी उपचार करवाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *