गर्मी का मौसम कई हिस्सों में दस्तक दे रहा है। ऐसे में स्किन ड्राई और रूखी हो जाती है और कई बार तो स्किन ड्राई होने के कारण रैशेज भी हो जाते हैं। इसलिए स्किन केयर करना काफी जरूरी है। स्किन को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए लोग कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स खरीदते हैं और उसका उपयोग करते हैं। इसके अलावा भी आप अपनी स्किन को नेचुरल तरीके से ग्लो करा सकते हैं तो चलिए जानते हैं।
रूखी त्वचा के लिए उपाय
गाजर
गाजर को सलाद के रूप में खाना बहुत फायदेमंद होता है। गाजर में विटामिन A की काफी अच्छी मात्रा होती है। इससे स्किन नेचुरली ग्लो होती है। इससे ड्राई स्किन को नमी मिलती है। इसके सेवन से मुंहांसें भी खत्म होते हैं।
चुकंदर
आपको पता ही होगा कि चुकंदर में कई तरह के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद है। चुकंदर में आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C मौजूद होते हैं और इससे त्वचा रिपेयर होती और ग्लो आता है।
टमाटर
टमाटर के सेवन से चेहरे की डैमेज स्किन ठीक हो जाती है। इससे त्वचा के हाइड्रेट होने के साथ-साथ मुंहांसें भी कम होते हैं।
खीरा
खीरा तो वैसे भी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि इसमें पानी की मात्रा 95 प्रतिशत होती है और इसको खाने से त्वचा हाइड्रेट और फ्रेश रहती है। खीरों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जिससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। वहीं, खीरा खाने से डार्क सर्कल भी कम होते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
