वजन बढ़ना आज के समय में एक बहुत बड़ी समस्या हो चुकी है। इसको कम करने के लिए सभी क्या-क्या नहीं करते लेकिन फिर भी समस्या में आराम नहीं मिलता। ऐसे में यदि आप भी बढ़ते हुए वजन को लेकर परेशान हैं तो आज आपको कुछ ऐसे एनिमल इंस्पायर्ड योगा पोजेज बताते हैं जो आपके बहुत काम आएंगे। खासतौर पर यदि आप हैवी इंटेंस वर्कआउट नहीं करना चाहती तो यह एनिमल इंस्पायर्ड योग मुद्रा आपके बहुत काम आएंगी। आइए जानते हैं इनके बारे में।

डॉग योगा पोज

इस पोज को करने से आपके शरीर को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा पेट की चर्बी को कम करने के लिए भी यह एक्सरसाइज बेहद लाभकारी साबित होगी। यह आपके हाथ, पैर, पीठ और कंधों की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाएगा।

ऐसे करें

इसको करने के लिए पहले योगा मैट पर खड़े हो जाएं। फिर झुककर अपने हाथों को जमीन पर रख दें। अब पैरों को पीछे ले जाएं और शरीर को उल्टे वी आकार में लेकर जाएं। इसके बाद हिप्स को ऊपर उठाकर सिर को नीचे की ओर झुकाएं और एड़ियों को जमीन की ओर दबाएं।

कोबरा पोज

यह आपके पेट की एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में मदद करेगा। साथ ही आपकी पीठ को भी मजबूती देगा।

ऐसे करें

इसको करने के लिए सबसे पहले आप पेट के बल लेट जाएं। फिर अपने पैरों को सीधा रखें। इसके बाद हाथों को कंधों के नीचे और पैरों को जमीन से टिकाकर सीने की ओर ऊपर उठाएं। अब अपनी कोहनी को थोड़ा मोड़ें और हाथों के साथ शरीर को सहारा दें। 15-20 सैकेंड तक आप इसी पोज में रहें।

टाइगर पोज

यह योग टाइगर से इंस्पायर्ड है। इसको करने से शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ेगी। इसके अलावा कमर, पेट और हिप्स के आस-पास की चर्बी कम करने में मदद मिलेगी।

ऐसे करें

सबसे पहले आप मैट पर घुटनों और हाथों के बल टेबल टॉप पोज में आएं। फिर अपने दाहिने पैर को पीछे की ओर सीधे कर लें। अब सिर को ऊपर उठाएं और दाहिने घुटने को मोड़कर छाती के पास ले जाएं। अब अपने दाहिने पैर को पीछे की ओर सीधे करें और अपने सिर को ऊपर की ओर उठाएं। दाहिने घुटने को मोड़कर छाती के पास ले जाएं। फिर माथे को छूने की कोशिश करें।

फ्रॉग पॉज

इसको करने से आपकी बॉडी को टोन करने में मदद मिलेगी।

ऐसे करें

इसको करने के लिए सबसे पहले योगा के मैट पर घुटनों के बल बैठें। फिर पैरों को थोड़ा सा बाहर की ओर फैलाएं। अब अपने पैरों को इतनी दूरी पर रखें कि जांघों में खिंचाव महसूस हो। फिर दोनों हथेलियां जमीन पर रखें और धीरे-धीरे शरीर को आगे की ओर झुकाएं। अब पीठ को सीधा रखते हुए पोजीशन में करीबन 20-30 सैकेंड तक रहें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

 

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *