बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी लाजवाब एक्टिंग के जरिए उन्होंने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। 65 प्लस की उम्र के बाद भी वह आज भी फिट हैं। जहां बढ़ती उम्र में लोगों के घुटने और कमर जवाब दे देती है वहीं एक्टर खुद को फिट रखने के लिए सख्त डाइट और एक्सरसाइज करते हैं। उनके जैसी डाइट और एक्सरसाइज यंग उम्र के लोगों के लिए भी करनी मुश्किल हो सकती है। आज एक्टर अपना जन्मदिन मना रहे हैं तो ऐसे में आपको इस आर्टिकल के जरिए उनकी फिटनेस का राज बताते हैं।

60 साल के बाद शुरु कर दी एक्सरसाइज

साल 2022 में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने अपनी फिटनेस का खुलासा किया था। उन्होंने अपनी फिटनेस पर बात करते हुए बताया था कि – ‘सात साल पहले जब मैं 60 का हुआ तो मुझे लगा था कि मुझे खुद को फिर से विकसित करना चाहिए। इसके लिए मैंने खुद को शारीरिक रुप से बदलना शुरु कर दिया। मैंने एक्सरसाइज, जिम, योग और दौड़ लगानी शुरु कर दी’।

शीर्षासन करते हैं एक्टर

एक्टर ने बताया कि शारीरिक हेल्थ के साथ-साथ खुद को मानसिक रुप से स्वस्थ रखना भी बेहद जरुरी है। खासतौर पर जब आपकी उम्र हो रही हो तो साथ आने वाली मानसिक कमजोरी से अपना बचाव करने के लिए तो यह बहुत ही जरुरी है। ऐसे में अनुपम खेर ने शीर्षासन जैसे योगासन करना शुरु कर दिया। उनका मानना है कि यह आसन उनके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा बनाएगा जिससे नसों में ब्लॉकेज भी नहीं होगी। इसके अलावा मानसिक तनाव दूर होगा। यह जोड़ों और हड्डियों को भी मजबूत बनाएगा हालांकि इसको करने से पहले आप एक बार एक्सपर्ट्स की सलाह जरुर लें ताकि आपके शरीर को कोई नुकसान न हो।

पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/C3RUwk2i9xx/?utm_source=ig_web_copy_link

कमर को ऐसे बनाते हैं मजबूत

इसके अलावा एक्टर ने यह भी बताया कि वह अपनी कमर को मजबूत बनाने के लिए केबल लैट पुल-डाउन एक्सरसाइज करते हैं। इस एक्सरसाइज से उनके शरीर के ऊपरी हिस्सों को मजबूती मिलती है। इसके अलावा पीठ, कंधों, बाहों और कोर को मजबूत बनाने के लिए भी यह एक्सरसाइज बेहद जरुरी होती है। एक्सरसाइज लेकिन आसान नहीं होती ऐसे में आपको ट्रेनर की गाइडेंस में ही इसको करना चाहिए।

डाइट में नहीं लेते मीठा

डाइट की बात करें तो एक्टर खुद को शेप में बनाए रखने के लिए आलू, चावल और मिठाईयों से परहेज करते हैं। वह घर में बना खाना ही खाते हैं। तीन टाइम बड़े मील लेने की जगह वह सारा दिन थोड़ा-थोड़ा खाना खाते हैं।

पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/p/DDBUUC9iDdI/?utm_source=ig_web_copy_link

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *