हर किसी को उम्मीद रहती है कि उसकी ज़िंदगी में भी उसे कोई प्यार करने वाला हो, लेकिन कह लो कि हर कोई इतना खुशनसीब नहीं होता है। कई बार ऐसा हो जाता है कि आप किसी को पूरे मन से तो प्यार करते ही हैं पर उन्हें समझ नहीं आता है कि उनका प्यार एकतरफा है या फिर दो-तरफा।
जो एकतरफा प्यार करता है उसे काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। बहुत बुरा लगता है कि जब सामने वाले व्यक्ति से प्यार न मिले। ऐसे में अगर आपको भी लग रहा है कि आपकी कंडीशन भी कुछ ऐसी ही है और समझना चाहते हैं कि आपका प्यार एकतरफा है या दो तरफा तो यहां हम आपके लिए कुछ टिप्स लाएं हैं, जिससे आप आसानी से पता लगा सकते हैं।
इस तरह पता लगाएं एकतरफा प्यार
जब आप किसी को प्यार करते हैं तो ऐसे में आप ही हर बार किसी भी चीज़ को लेकर पहल करते हैं। चाहे वो फिर बातचीत ही क्यों न हो। आप जिससे भी प्यार करेंगे उससे मिलने की इच्छा जताएंगे, लेकिन सामने वाला व्यक्ति इसमें दिलचस्पी नहीं दिखा रहा होगा तो ऐसे में समझ जाएं कि आपका प्यार एकतरफा है। जब कोई अपनी बात करते हैं औप क्या सामने वाला आपकी बातों को गौर से सुनता है?
अगर नहीं तो आपका प्यार दो तरफा न होकर एकतरफा हो सकता है। जब सामने वाला व्यक्ति आपकी सारी बातों को हर बार नजरअंदाज करे और हर बार आपको दरकिनार कर दे तो आपका प्यार एकतरफा हो सकता है। जब आप कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएं और सामने वाला आपको सीधा न कर दे और बार-बार बहाना बनाएं तो इससे साफ पता चलता है कि सामने वाला व्यक्ति बिल्कुल भी इंट्रेस्टेड नहीं है।
कैसे निपटें इस एकतरफा प्यार से?

अगर आपको समझ आ गया है कि आपका प्यार एकतरफा है तो ये ज़ाहिर सी बात है कि काफी तकलीफदेह होता है। इसलिए ऐसे में आपको इस रिश्ते से निकल जाना चाहिए और आगे बढ़ जाना चाहिए। निपटने के लिए सबसे पहले अपने आप से प्यार करना सीखें और फिर किसी बेहतर साथी की तलाश करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
