भारत में होली पूरे मन से और खुशी से मनाई जाती है। ये रंगों का एक बहुत ही प्यारा त्योहार है। बच्चों से लेकर बूढ़े तक इस त्योहार को सभी एक साथ सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं। ये त्योहार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। ऐसे में दिलों को जोड़ने वाला ये त्योहार नव विवाहित जोड़ों के लिए भी काफी खास होता है औक कुछ कपल तो अपनी पहली होली को लेकर काफी उत्साहित भी रहते हैं।

ये त्योहार रंग, प्रेम और उत्साह को एक साथ लेकर आता है। लोग इस दिन एक-दूसरे के गले लगते हैं और गिले शिकवे को दूर करते हैं। और वहीं जिनकी नई-नई शादी हुई होती है, उनके लिए ये त्योहार काफी यादगार बन सकता है। ऐसे में इस लेख में हम आपको उन तरीकों के बारे में बताएंगे, जिससे नवविवाहित जोड़े फॉलो कर सकते हैं और अपनी पहली होली को काफी यादगार बना सकते हैं।

मैचिंग आउटफिट

ये एक बहुत ही अच्छा मौका है जब आप अपने पार्टनर के साथ मैचिंग आउटफिट पहन सकते हैं। ये आपको दिखाएगा कि आप एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं। पुरुषों के लिए इस खास मौके के लिए सफेद कुर्ता-पायजामा या जींस के साथ व्हाइट कुर्ता बेस्ट रहेगा और महिलाएं इस दिन सफेद सूट, अनारकली, या लाइट व्हाइट साड़ी को पहन सकती हैं।

पसंदीदा नाश्ता

ऐसे में चाहते हैं कि आपका त्योहार अच्छा जाए तो होली के दिन की शुरुआत अपने पसंदीदा नाश्ते के साथ करें। फिर होली के त्योहार के लिए कोई रोमांटिक गाना बनाकर एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाएं और चाहें तो फोटोशूट भी करा सकते हैं।

परिवार के साथ

नवविवाहित हैं और पहली होली है तो इस दिन को अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट कर सकते हैं। इस दिन सभी एक साथ मनाएं और तरह-तरह के पकवान का भी आनंद लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *