अक्सर कहा जाता है कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती, लेकिन अगर ऐसी बात है तो शादी में उम्र ही क्यों सबसे पहले देखी जाती है? समाज में कुछ पारंपरिक रूप से ये माना जाता है कि पति को पत्नी से बड़ा होना चाहिए, लेकिन क्या वाकई ये जरूरी है या यह सिर्फ एक पुरानी सोच है? तो चलिए जानते हैं।

उम्र के बीच के फर्क पर समाज का क्या है कहना?

समाज की बात करें तो भारतीय समाज में पति और पत्नी के बीच तीन से पांच साल की उम्र का अंतर विवाह के लिए आदर्श माना जाता है और पति बड़ा साथी होता है। ये धारणा बहुत गहराई से समाज में जमी हुई है, खासकर अरेंज मैरिज में। अरेंज मैरिज में अक्सर उम्र के कारक को काफी महत्व दिया जाता है।

लेकिन अगर बात करें तो कुछ सफल विवाह ऐसे भी हैं जहां पत्नी पति से बड़ी है, जैसे उदाहरण के लिए बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और मॉडल मीरा राजपूत (15 साल का अंतर) या एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक-गीतकार निक जोनास (प्रियंका 10 साल बड़ी हैं)। आजकल की बात करें तो प्रेम विवाह का चलन भी बढ़ रहा है और शहरी इलाकों में उम्र का अंतर अक्सर कम चिंता का विषय बन रहा है। लेकिन अभी भी समाज का एक वर्ग है जो इन पारंपरिक विचारों को मानता है।

विज्ञान की राय

वैसे कुछ लोग पति और पत्नी के बीच उम्र का अंतर केवल रीति-रिवाज के हिसाब से मानते हैं। और ऐसे में विज्ञान भी इस मामले पर अपनी राय देता है। विज्ञान के मुताबिक विवाह करने के लिए शारीरिक और मानसिक परिपक्वता बहुत ही आवश्यक है।

शारीरिक और मानसिक मैच्योरिटी

लड़कियों की बात करें तो आमतौर पर लड़कों की तुलना में वे ज्यादा जल्दी मैच्योर हो जाती हैं। लड़कियों में हार्मोनल परिवर्तन 7 से 13 वर्ष की आयु के बीच शुरू होते हैं और लड़कों में 9 से 15 वर्ष के बीच। इसलिए पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में भावनात्मक स्थिरता और मानसिक समझ जल्दी विकसित हो जाती है।

शादी की सही उम्र

कानूनी उम्र की बात करें तो भारत में लड़कियों के लिए विवाह की कानूनी आयु 18 वर्ष और लड़कों के लिए 21 वर्ष रखी गई है। ऐसे में पति और पत्नी के बीच 3 साल का अंतर आम तौर पर उचित माना जाता है। विज्ञानिक रूप से ये शारीरिक मैच्योरिटी के लिए है, लेकिन ये ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि विवाह केवल शारीरिक विकास पर निर्भर नहीं करता। इसके साथ ही विवाह में भावनात्मक और बौद्धिक परिपक्वता भी बहुत ही आवश्यक है।

पर ये भी ध्यान रखा जाए कि विवाह की सफलता उम्र से नहीं बल्कि पति-पत्नी के बीच प्यार, सम्मान और समझ से निर्धारित होती है। उम्र का अंतर चाहे तीन साल हो या 15, वास्तव में सफल रिश्ते आपसी समझ, भावनात्मक और एक दूसरे के साथ से सफल होते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *