बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि फैंस को एक्ट्रेस की टोन्ड बॉडी और खूबसूरती भी बहुत अच्छी लगती है। खासतौर पर फीमेल फैंस तो उनकी हेल्दी डाइट का सीक्रेट जानने के लिए हर समय एक्साइटेड रहती हैं। आज जाह्नवी अपना जन्मदिन मना रही हैं ऐसे में आज आपको उनकी फिटनेस का सीक्रेट बताते हैं। खासतौर पर अगर आप भी उनके जैसी बॉडी चाहते हैं तो आपके यह टिप्स बहुत काम आएंगे।
डाइट से लेकर वर्कआउट का रखती हैं ध्यान
जाह्नवी अपनी परफेक्ट और टोन्ड बॉडी के लिए बहुत मेहनत करती हैं। अपनी डाइट से लेकर वर्कआउट रुटीन वह सभी चीजों का बहुत ही अच्छे से ध्यान रखती हैं।
पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/p/CbkZDlpoLG6/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
गुनगुने पानी में नींबू
एक्ट्रेस अपनी सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर करती हैं। इसमें वह थोड़ा शहद भी मिलाती हैं। यह ड्रिंक उनकी बॉडी को डिटॉक्स करती है जिससे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। इससे उनका मेटाबॉल्जिम भी तेज होगा और इससे वजन कम करने में भी मदद मिलेगी।
ब्रेकफास्ट करती हैं
जाह्नवी कपूर सुबह एक गिलास पानी पीती हैं और इसके अलावा ताजा जूस और उबला हुआ खाना भी खाती हैं। ब्राउन ब्रेड, एग व्हाइट, ओट्स जैसी प्रोटीन से युक्त चीजें वह नाश्ते के तौर पर खाती हैं।
पिलाटेज और योग
फिट रहने के लिए एक्ट्रेस वर्कआउट भी करती हैं। ऐसे में आप भी उनकी तरह पिलाटेज और योग कर सकती हैं। इसके अलावा आप डांस और जिम में भी पसीना बहा सकती हैं।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/C-VASB2oLg8/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
प्रोटीन भी लेती हैं जरुर
एक्ट्रेस अपनी डाइट का भी खास ध्यान रखती हैं। वह रोज हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर डाइट का सेवन करती हैं। जाह्नवी को खाने का भी बहुत शौक है इसलिए वह हफ्ते में एक चीट डे रखती हैं जिस दिन वह जो भी मन करता है उसको पेट भरकर खाती हैं। एक्ट्रेस घर में बना खाना ही खाती हैं। रोटी, सब्जी और दाल जैसी चीजें खाना जाह्नवी पसंद करती हैं। इसके अलावा शरीर से प्रोटीन की जरुरत पूरा करने के लिए पनीर, टोफू और चिकन जैसी चीजों का सेवन भी कर सकती हैं।
पूरी नींद लेती हैं
एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए वर्कआउट करने के साथ-साथ पूरी नींद भी लेती हैं।
नारियल पानी
अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रखने के लिए एक्ट्रेस नारियल पानी भी पीती हैं। दिन में दो बार वह नारियल पानी का सेवन करती हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
