बहुत से लोग आजकल मोटापा की परेशानी से जूझ रहे हैं। मोटापा कम करने के लिए पता नहीं वे क्या-क्या पापड़ बेलते हैं, लेकिन कई बार लाख कोशिशों के बाद भी मोटापा कम नहीं हो पाता, क्योंकि इसमें आप कोई न कोई गलती तो जरूर कर रहे होते हैं। ऐसे में चाहते हैं कि आपका भी मोटापा समय रहते कम हो जाए तो इस आर्टिकल में आपके लायक चीज़ है।

वजन घटाने की ड्रिंक्स

वज़न घटाने के इच्छुक हैं तो ग्रीन टी का सेवन करें। इसके सेवन से आपका वजन तेजी से कम होगा। इसको पीते हैं तो मेटाबॉलिज्म तेज होता है, क्योंकि इसमें मौजूद कैटेचिन और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मददगार है। आपको बता दें कि ग्रीन टी के सेवन से शरीर की गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है और ऐसे में अगर ग्रीन टी में नींबू डालकर उसका सेवन करते हैं तो आपको काफी लाभ मिलेंगे।

ग्रीन टी और नींबू

आपको बता दें कि ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन, मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। इसके कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट शरीर से विषैले तत्व को बाहर निकालने में मददगार हैं। ये ड्रिंक एक कम कैलोरी वाला ड्रिंक है, जिसकी वजह से वजन तेजी से घटता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट, शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल को कम करते हैं और स्किन को चमकदार बनाते हैं।

सामग्री

इसकी सामग्री के लिए आपको चाहिए एक कप पानी, एक चम्मच ग्रीन टी की पत्ती, आधा नींबू कटा हुआ और शहद।

बनाने का तरीका

इसे बनाने के लिए एक गिलास गर्म पानी लें और ये सही तरह से उबला होना चाहिए। उबालने के बाद इसमें ग्रीन टी बैग या एक चम्मच ग्रीन टी पत्ती को डाल दें। अगर ग्रीन टी के बैग को डाल रहे हैं तो इसे सीधा ही निकाल लें। वहीं, दूसरी तरफ आप ग्रीन टी की पत्ती डाल रहे हैं तो छाननी से छान लें और नींबू को निचोड़ लें। मीठी चाय का सेवन करना चाहते हैं तो इसमें शहद मिला सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *