गर्मियां अच्छी तो लगती हैं, लेकिन ये मौसम अक्सर अपने साथ कई परेशानियां लेकर आता है। जिनमें से एक है पसीने की परेशानी। जैसे ही मौसम हल्का सा बदलता है, ज्यादातर लोग पसीने और फिर इससे आने वाली बदबू से परेशान रहना शुरू हो जाते हैं। गर्मियों में जब ज्यादा पसीना आता है तो अंडरआर्म्स (Underarms) और प्राइवेट पार्ट्स में बदबू की समस्या हो जाती है। ये बदबू कई बार इतनी तेज हो जाती है कि आपके आत्मविश्वास पर भी असर पड़ता है और इसके चलते लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ जाता है।
इस वजह से ऐसे में शरीर की गंध कंट्रोल करने के लिए लोग तरह-तरह के डिओडरेंट और परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं। इनका इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन इनकी खुशबू भी ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं पाती। इसलिए ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान है और छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है।
एक्सपर्ट्स का कहना
इस मामले पर डर्माटॉलॉजिस्ट अंकुर सरीन बताते हैं कि शरीर की बदबू का कारण पसीना नहीं, बल्कि इस पसीने से पैदा होने वाले बैक्टीरिया होते हैं। लेकिन इसकी एक अच्छी बात ये है कि कुछ आसान तरीकों की मदद से इन बैक्टीरिया और बदबू से हमेशा के लिए निजात पाया जा सकता है।
खास तरीके
खानपान
बदबू से निजात पाने के लिए एक्सपर्ट खानपान पर भी ध्यान देने को जरूरी बताते हैं। वे बताते हैं कि कुछ शोध के नतीजों का कहना है कि ज्यादा मसालेदार या स्ट्रांग फ्लेवर वाले फूड जैसे लहसुन, प्याज, अंडा आदि का सेवन भी बदबू को बढ़ा सकता है, क्योंकि इन फूड्स से स्वेट ग्लैंड्स ट्रिगर हो जाते हैं और फिर पसीना ज्यादा आता है और बदबू की परेशानी बढ़ जाती है। इसलिए इस स्थिति में अधिक तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से बचें।
Antiperspirant
डॉक्टर इसके अलावा एंटीपर्सपिरेंट का इस्तेमाल करने की सलाह भी देते हैं। वे कहते हैं कि रात के समय बॉडी पर एंटीपर्सपिरेंट लगाकर सो जाएं या सुबह नहाने के बाद एंटीपर्सपिरेंट लगा सकते हैं, लेकिन इसके इस्तेमाल के लिए पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
हाइजीन
इससे निजात पाने के लिए एक्सपर्ट हाइजीन पर ध्यान देने की बात करते हैं। वे रोजाना नहाने की बात करते हैं और ठंडे पानी को ज्यादा बेहतर बताते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि नहाते समय अपने बॉडी के हॉट स्पॉट जैसे अंडरआर्म्स, लोअर बैक, प्राइवेट पार्ट्स आदि को अच्छी तरह क्लीन जरूर करें। अच्छे नतीजे चाहते हैं तो बेंजोयलपर ऑक्साइड युक्त शावर जेल या बॉडी वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से बदबू की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
