रमजान का महीना शुरु हो चुका है। ऐसे में इस दौरान मुस्लिम लोग रोजे रखते हैं। सहरी में खाना खाकर वह सारा दिन कुछ भी नहीं खाते यहां तक कि पानी भी नहीं पीते लेकिन सारा दिन कुछ न खाने के कारण शरीर में कमजोरी हो सकती है। ऐसे में आपको सहरी में हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए ताकि आपका शरीर सारा दिन एनर्जेटिक और हाइड्रेटेड रहे। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि सहरी में ऐसा क्या खाएं जिससे आप एनर्जेटिक रहेंगे।

दही या छाछ

सहरी में आप दही या छाछ जरुर खाएं। इससे आपके शरीर को ठंडक मिलेगी। खासतौर पर यदि आप छाछ पीते हैं तो आप सारा दिन एनर्जेटिक और हाइड्रेटेड रहेंगे। इसके अलावा यह दोनों चीजें आपका पाचन तंत्र भी बेहतर रखेगी ।

फल

इस दौरान आप फल भी खा सकते हैं। इनमें पानी अच्छी मात्रा में पाया जाता है ऐसे में यदि आप फल खाएंगे तो आपके शरीर को ताकत मिलेगी।

साबुत अनाज

सेहरी में साबुत अनाज भी जरुर खाएं। ओट्स, रागी, ज्वार, कुट्टू और लाल चावल जैसी चीजों का आप सेवन कर सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स

रमजान के दौरान सहरी में ड्राई फ्रूट्स भी जरुर खाएं। अखरोट, बादाम, खजूर और काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स आप खा सकते हैं। इनमें फाइबर पाया जाता है ऐसे में यदि आप इन ड्राई फ्रूट्स का सेवन करेंगे तो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी।

स्प्राउट्स

रमजान में पूरा दिन एनर्जेटिक रहने के लिए आप सहरी में स्प्राउट्स खा सकते हैं। स्प्राउट्स में प्रोटीन पाए जाते हैं ऐसे में इनको खाने से आपके शरीर में ताकत बने रहेगी।

नारियल पानी

सुबह सहरी में नारियल पानी आप पी सकते हैं। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं यह आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखेंगे। सहरी में यदि आप नारियल पानी पिएंगे तो आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और आप सारा दिन एनर्जेटिक भी रहेंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *