आयुर्वेद के साथ-साथ मेडिकल साइंस में भी रोजमेरी बेहद फायदेमंद बताई गई है। यह नीले फूलों वाला एक औषधीय पौधा होता है इसका इस्तेमाल कई चीजों में होता है। इसके अलावा यह स्किन और हेयर हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होगी। इसमें पाए जाने वाला अरोमा मूड बूस्ट करने में भी मदद करेगा। इसके अलावा यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद रहेगा। रोजमेरी का सेवन करने से आपकी सेहत को कई फायदे होंगे। साथ ही यह आपकी ओवरऑल हेल्थ को भी बूस्ट करने में मदद करेगा हालांकि बहुत से लोग नहीं जानते कि इसको डाइट में शामिल कैसे करना है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि रोजमेरी का सेवन कैसे कर सकते हैं।
रोजमेरी में मौजूद होते हैं ये पोषक तत्व
इसमें एंटीफंगल, एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में यदि आप इसका सेवन करेंगे तो इंफेक्शन का खतरा कम होगा। इसके अलावा यह इम्यूनिटी बूस्ट करने और बीमारियों का खतरा कम करने में भी फायदेमंद होती है। इसकी सुगंध माइंड को रिलैक्स रखेगी। इसका सेवन करने से स्ट्रेस कम होगा और दिमाग शांत होगा। इसके अलावा यह ब्लड ग्लूकोज भी कंट्रोल रखेगी जिससे डायबिटीज का खतरा कम होगा। यह आपका पाचन मजबूत करने में मदद करेगी। इसका सेवन करने से ब्लोटिंग, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं भी कम होगी।

चाय पिएं
अपनी डेली डाइट में आप रोजमेरी टी पी सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो एंग्जायटी और डिप्रेशन कम करेंगे। इसका सेवन करने से आपका पाचन भी इंप्रूव होगा और ब्लोटिंग व एसिडिटी भी कम होगी। रोजमेरी की चाय बनाने के लिए आप पानी में रोजमेरी की कुछ पत्तियां डालकर उबालें। फिर छानने के बाद इसे पी लें।
टोनर
इससे बना टोनर आप त्वचा और बालों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। टोनर बनाने के लिए आप पानी में रोजमेरी डालकर उबाल लें। फिर ठंडा होने के बाद इसको एक स्प्रे बोतल में डालें और नहाने के बाद इसको अपने चेहरे और बालों पर लगा लें। यह टोनर आपकी स्किन और बालों को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करेगा।
खाना बनाने में करें इस्तेमाल
इसका इस्तेमाल आप हर्ब की तरह भी कर सकते हैं। पिज्जा, पास्ता और सलाद जैसे कई व्यंजनों में यह इस्तेमाल होती है। सूखी पत्तियों का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए मसाले के तौर पर आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
फेस मास्क
इससे बने फेस मास्क का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। रोजमेरी का तेल मास्क बनाने में आपके काम आएगा। इसके अलावा रोजमेरी का पानी भी आप फेस मास्क के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा।

इस बात का ध्यान रखें
ऐसे आप रोजमेरी को अपने डेली लाइफस्टाइल में शामिल कर सकते हैं लेकिन यदि आपको कोई हेल्थ प्रॉब्लम है या कोई दवाई ले रहे हैं तो एक्सपर्ट्स की सलाह पर ही इसका इस्तेमाल करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
