अक्सर बदलते मौसम का असर सेहत पर ही नहीं, बालों पर भी पड़ता है। जब मौसम बदलता है तो बालों में ड्राइनेस और झड़न की समस्या शुरू हो जाती है। मौसम बदलने के साथ तापमान में भी परिवर्तन दिखता है। बालों के झड़ने का एक कारण धूप भी है और अब तो वैसे भी देश के बहुत से हिस्सों में मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। इसलिए अगर आप भी इस समस्या के संपर्क में आ गए हैं तो परेशान न होएं। हम आपके लिए हेयर केयर की कुछ टिप्स लाएं हैं, जिसकी मदद से आपको समस्या से निजात मिल सकता है।
आसान उपाय
शैम्पू और कंडीशनर का सही चुनाव
बहुत जरूरी है कि बालों को हेल्दी और स्वस्थ रखा जाए, जिसके लिए सही शैम्पू और कंडीशनर का चुनाव जरूरी है, चाहें तो इसके लिए आप किसी डॉक्टर की मदद ले सकते हैं। दूसरी तरफ कंडीशनर बालों को मुलायम और मजबूत बनाता है। ऐसे में अगर आप सही प्रोडक्ट का चुनाव करते हैं तो इससे आपके बाल लंबे, घने और चमकदार बन सकते हैं।
तेल मालिश
चाहते हैं कि बाल झड़ने की समस्या रुक जाए तो बालों में तेल की मालिश करें। अगर बालों में तेल लगाते हैं तो ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है, जिससे बालों को सही पोषण मिल पाता है। नारियल, बादाम या आंवला के तेल से बालों की मसाज कर सकते हैं।
गर्म पानी से न धोएं बाल
हमेशा याद रखें कि बालों को गर्म पानी से साफ न करें। अगर गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं तो स्कैल्प की प्राकृतिक नमी खत्म हो जाती है, जिससे बाल धीरे-धीरे रूखे और कमजोर होने लगते हैं। इसके इस्तेमाल से जड़ों को भी नुकसान होता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
