आप जो भी खाते हैं उसका असर आपके शरीर के अंगों पर होता है। लिवर भी शरीर के जरुरी अंगों में से एक होता है। यह बाइल जूस बनाता है जिसके जरिए खाने को पचाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा लिवर ब्लड क्लॉट के प्रोसेस में भी मददगार साबित होगा। यह आपके शरीर में मौजूद ग्लूकोज को ग्लाइकोजेन में बदलता है। इसी ग्लूकोज को शरीर एनर्जी के तौर पर इस्तेमाल करता है। इसके अलावा ये शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालने में भी मदद करता है। यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो इसके लिए लिवर का ध्यान रखना जरुरी है। इसको हेल्दी रखने के लिए आप अपनी डाइट में बदलाव कर सकते हैं। नट्स, ग्रीन टी, लहसुन, ब्लूबेरी, एवोकाडो, फ्लैक्स सीड्स जैसे फूड्स को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा सेब भी आपके लिवर के लिए फायदेमंद रहेगा। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि यह लिवर को कैसे हेल्दी रखेगा।
लिवर को डिटॉक्स करेगा सेब
सेब के बेमिसाल गुणों के कारण इसे बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह लिवर को स्वस्थ रखने और उसे डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। इसका सेवन करने से आप लिवर संबंधी दिक्कतों से दूर रहेंगे।

लिवर की सूजन होगी दूर
सेब में फ्लोवोनॉयड्स मौजूद होते हैं। यह फ्लोवोनॉयड्स आपके लिवर की इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करेंगे। नियमित तौर पर यदि आप सेब खाएंगे तो आपकी लिवर हेल्थ अच्छी होगी।
लिवर की फंक्शनिंग होगी अच्छी
मोटापे से जूझ रहे लोगों को फैटी लिवर की दिक्कत होती है। ऐसे लोगों की लिवर की फंक्शनिंग पर भी बुरा असर होता है और उन्हें कई कारण से लिवर संबंधी समस्याएं और शरीर में बाकी बीमारियों से जूझना पड़ता है। यदि आप ऐसे में सेब का सेवन करेंगे तो आपके लिए फायदेमंद होगा। इसमें पाया जाने वाला सॉल्युबल फाइबर और पॉलीफेनॉल्स लिवर में फैट जमने से रोकेंगे जिससे लिवर की फंक्शनिंग अच्छी होगी।
लिवर का मेटाबॉल्जिम होगा अच्छा
लिवर में डाइटरी फाइबर, मेलिक एसिड, पॉलीफेनॉल्स और फ्लेवोनॉयड्स पाए जाते हैं। यह लिवर में लिपिड जमने से रोकते हैं इसे खाने से लिवर का मेटाबॉल्जिम सुधरता है और लिवर हेल्दी रहेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
