शुरू से हमें बताया जाता है कि ड्राई फ्रूट्स का सेवन हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें बहबुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिससे बॉडी को एनर्जी मिलती है। ड्राई फ्रूट्स में विटामिन, मिनरल और फाइबर सहित कई तरह के चीजें होती हैं और इसमें से यहां पर हम अभी किशमिश के बारे में चर्चा करेंगे। बहुत से लोग हैं जिन्हें किशमिश खानी पसंद होती है और वे रोजाना इसका सेवन करते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं तो आपकी एनर्जी बूस्ट होती है और पाचन बेहतर बनता है। आपको बता दें कि किशमिश के सेवन से खून की कमी दूर होती है। किशमिश में कैल्शियम और बोरॉन होता है, जिससे हड्डियों को मजबूत होने में मदद मिलती है और वहीं किशमिश के सेवन से त्वचा पर भी निखार आता है।
त्वचा के लिए किशमिश
हर कोई अपनी त्वचा पर निखार चाहता है तो ऐसे में आप किशमिश का सेवन जरूर करें। इसे अपने खाने में जरूर शामिल करें। रोजाना 10 से 15 किशमिश भिगोकर सुबह खाएं। इसके अलावा आप किशमिश का पानी भी पी सकते हैं। किशमिश के पानी के लिए रात के समय 20 से 30 किशमिश को पानी में भिगो दें और इसके पानी को सुबह पी लें। आप इसे फेस पैक के रूप में भी यूज कर सकते हैं।
इसके फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले किशमिश को पीसें और फिर उसमें शहद और दही मिलाकर चेहरे पर लगा लें। लगाने के कुछ 15 मिनट के बाद इसे धो लें। इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपकी त्वचा सॉफ्ट होगी और चेहरे पर निखार आएगा।
किशमिश खाने के फायदे
जैसा कि आपको ऊपर बताया गया है कि त्वचा के ग्लो के लिए किशमिश का सेवन बहुत फायदेमंद है। किशमिश में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट मौजूद हैं जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है।वैसे आपको बता दें कि किशमिश त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी लाभकारी हैं। किशमिश आपके पाचन को भी बेहतर बनाता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
