आजकल के समय में बहुत कम लोग ही होते हैं जो समय पर सो पाते हैं। समय पर वे सो नहीं पाते हैं और फिर सुबह उठने में उन्हें दिक्कत हो जाती है। जिस वजह से सुबह-सुबह उन्हें आलस और सुस्ती आती रहती है और फिर वे थका हुआ महसूस करते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐसा महसूस करते हैं तो ये आपको प्रोडक्टिव बनाने के लिए हम कुछ उपाय लाएं हैं। दिन की शुरुआत बेहतर तरीके से करेंगे तो सब अच्छा जाएगा।
ये योगासन आपके दिन को बनाएंगे Productive
Tadasana
बॉडी में सुस्ती आती है तो उसे तुरंत भगाने के लिए ताड़ासन एक बेस्ट ऑप्शन है। वैसे ताड़ासन को माउंटेन पोज भी कहते हैं। इसे करने से आपके शरीर की संतुलन शक्ति बढ़ जाती है। इसे करने से शरीर पूरी तरह से स्ट्रेच हो जाता है। इस योग को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और अब अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं। इसके बाद उंगलियों को इंटरलॉक करें और शरीर को ऊपर की ओर खींचेते हुइ एड़ियों को भी उठाएं। इसी स्थिती में कुछ सेकंड तक होल्ड करें, फिर सामान्य स्थिति में वापस आ जाएं।
Surya namaskar
सुबह-सुबह के आलस को भगाने के लिए सूर्य नमस्कार भी बहुत अच्छा उपाय है। इसके कुल 12 स्टेप्स होते हैं। सिर्फ इस एक योग में स्ट्रेचिंग, बैलेंसिंग और ब्रीदिंग तीनों एक साथ हो जाता है। इसे करने से तुरंत ही आपकी बॉडी एक्टिव हो जाती है और ब्लड सर्कुलेशन भी सुधरता है, जिससे सुस्ती दूर होती है। ऐसे में अगर आप भी अपने दिन की शुरुआत बिना आलस के करना चाहते हैं तो इन दोनों योग को बड़े आराम से कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
