गलत तरह से सोने के कारण कुछ लोगों के हाथ में दर्द या फिर सुन्न जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। इस दिक्कत को आप कुछ दिनों तक नजरअंदाज कर सकते हैं लेकिन अगर आपको बार-बार यही दिक्कत हो तो डॉक्टर को जरुर दिखाएं। बाएं हाथ में सुन्नपन कई कारणों से हो सकती है जैसे कि नसों पर दबाव, रक्त संचार में दिक्कत या कुछ गंभीर बीमारियां। कई बार तो यह दिक्कत आम होती है लेकिन ज्यादा समय तक अगर हाथ सुन्न रहें तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए हाथों में सुन्नता होने के मुख्य कारण, लक्षण और बचाव बताते हैं।
कार्पल टनल सिंड्रोम
यह एक ऐसी समस्या है जिसके कारण आपके हाथों की नसें प्रभावित होती हैं। यह खासतौर पर तब होती है जब कलाई की नसें दब जाती हैं इससे उंगलियों और हाथों में सुन्नता और झुनझुनी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

गर्दन की नसों में दिक्कत
यदि गर्दन की हड्डियों या फिर नसों में कोई चोट या समस्या हो तो भी हाथों में सुन्नता हो सकती है। सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस या हड्डी बढ़ने की समस्या से नसें प्रभावित हो सकती हैं।
नसों में दबाव पड़ना
जब नसों पर ज्यादा दबाव पड़ता है तो इसके कारण ब्लड सर्कुलेशन रुक जाता है। ब्लड सर्कुलेशन रुकने से भी हाथों में सुन्नता महसूस हो सकती है। यह दिक्कत खासतौर पर तब होती है जब आप एक लंबे समय में एक ही मुद्रा में बैठेंगे या सोएंगे। कई बार टाइट कपड़े पहनने या फिर भारी सामान उठाने के कारण भी यह दिक्कत हो सकती है।
डायबिटीज
इसके कारण शरीर का नर्वस सिस्टम प्रभावित होता है जिसको डायबिटीक न्यूरोपैथी कहते हैं। इसके कारण भी आपके हाथों और पैरों में झुनझुनी हो सकती है।
ब्लड सर्कुलेशन कम
यदि बाएं हाथ में सही तरह से ब्लड सर्कुलेशन न हो तो सुन्नता महससू हो सकती है। खासतौर पर यह दिक्कत ठंडे मौसम, हाई ब्लड प्रेशर या धमनियों में रुकावट आने के कारण होती है। अगर कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है और आप लंबे समय तक एक ही पोश्चर में बैठे हैं तो भी यह दिक्कत हो सकती है।
ऐसे करें अपना बचाव
. कंप्यूटर या मोबाइल इस्तेमाल करते हुए सही मुद्रा में बैठें।
. रोज स्ट्रेचिंग और योग करें।

. थोड़े-थोड़े समय के बाद हाथों को बार-बार हिलाते रहें और कलाई की एक्सरसाइज करें।
. डेली तेज चलें और साइकिलिंग व योग भी जरुर करें।
. गर्म पानी के साथ सिकाई करें ताकि आपकी नसों को आराम मिले।
. विटामिन-बी12 और डी से भरपूर डाइट लें। अंडा, मछली, हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन आप कर सकते हैं।
इस बात का रखें ध्यान
बाएं हाथ में सुन्नता एक आम दिक्कत हैं लेकिन यदि बार-बार यह समस्या हो तो इसको नजरअंदाज न करें। यह कई कारणों से हो सकती है जैसे कि नसों पर दबाव, खराब रक्त संचार, विटामिन की कमी या किसी गंभीर बीमारी का भी संकेत हो सकता है। सही डाइट, एक्सरसाइज और लाइफस्टाइल में बदलाव करके आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
