बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। फैंस अक्सर उनकी फिटनेस का सीक्रेट जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं लेकिन अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने से जुड़ा एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह एंडोमेट्रियोसिस नाम की बीामारी से जूझ रही है। 2024 में उन्हें अपनी बीमारी के बारे में पता चला था। इसके बाद वह अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव हो गई हैं। सान्या ने यह भी बताया कि इस बीमारी के चलते उनके शरीर में कई सारे हार्मोनल उतार-चढ़ाव हुए हैं लेकिन क्या इस बीमारी के लक्षण क्या हैं और आप इससे अपना कैसे बचाव कर सकते हैं। आज आपको इस बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।

WHO की राय

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इस बीमारी के बारे में लोगों का जागरुक किया है। उनका कहना है कि यह बीमारी यूट्रस के बाहर गर्भाश्य की परत के समान टिश्यूज बढ़ने के कारण होती है। इसके कारण महिलाओं को सूजन, दर्द और बांझपन जैसी दिक्कतें होती हैं। प्रजनन आयु के करीबन 6-10% महिलाएं इससे जूझ रही हैं। इसके लक्षण टीएनज में ही नजर आते हैं।

ऐसे फैलती है यह बीमारी

एक्सपर्ट्स की मानें तो यूट्रस के अंदर जो परत होती है उसको एंडोमेट्रियम कहते हैं। महिलाओं के पीरियड्स के दौरान यह परत टूट जाती है और शरीर के बाहर निकल आती है। यदि एंडोमेट्रियल जैसी कोशिकाएं यूट्रस के बाहर बढ़ेगी और अन्य अंगों से जुड़ जाए तो इसको एंडोमेट्रियोसिस कहते हैं। इसके कारण महिलाएं मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक तौर पर प्रभावित होती हैं। भारत में करीबन 10 में से 3 महिलाएं एंडोमेट्रियोसिस से जूझ रही हैं। यह कोशिकाएं फैलोपियन ट्यूब, यूट्रस, आंतों और योनी क्षेत्र में बढ़ती हैं। पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं जिसके कारण इन टिश्यूज में सूजन आती है जिसके कारण दर्द बढ़ जाएगा।

लक्षण

पीरियड्स में ज्यादा दिक्कत

पीरियड्स से पहले बहुत ज्यादा ऐंठन होना और यह दर्द आपको काफी समय तक रह सकता है।

हैवी ब्लीडिंग

पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग या फिर स्पॉटिंग होना।

थकान

बहुत ज्यादा थकान रहना जिसके कारण पीरियड्स में पूरा आराम भी नहीं मिलेगा।

पेल्विक दर्द

पेट के नीचे वाले हिस्से या फिर पीठ में लगातार दर्द होना। यह दर्द आपको कभी भी हो सकता है।

 

पेशाब करते हुए दर्द

अगर आपको पीरियड्स में बाथरुम या फिर मल त्यागते दौरान बहुत दर्द हो तो इसको नजरअंदाज न करें।

कब्ज या दस्त

दस्त, कब्ज, मतली या सूजन जैसे लक्षण यदि पीरियड्स में दिखे तो भी आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती है।

प्रेग्नेंसी में कठिनाई

कुछ महिलाओं के लिए बांझपन भी एंडोमेट्रियोसिस का लक्षण हो सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *