फिट रहने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। बहुत से लोग सुबह-सुबह दौड़ना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ शाम के समय। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो पहली बार दौड़ते हैं, जिसके कारण उनकी मांसपेशियों में क्रैम्प आ जाता है। ये क्रैम्प कई बार इतने परेशान करते हैं कि ठीक से चलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी दैनिक जीवन में रनिंग सही तरीके से करना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आपको किसी भी परेशानी नहीं होगी।

वार्म-अप और स्ट्रेचिंग

हमेशा याद रखें कि रनिंग करने से पहले वार्म-अप और स्ट्रेचिंग को अपनी हैबिट बना लें। रनिंग से पहले सबसे पहले हल्का वार्म-अप कर लें। वार्म-अप में आप जॉगिंग या जंपिंग कर सकते हैं। फिर पैरों और एंकल को स्ट्रेच करें। बात ये है कि वार्म-अप और स्ट्रेचिंग से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो जाता है और मांसपेशियों में खिंचाव नहीं आता।

हाइड्रेटेड रखें

चाहते हैं कि मांसपेशियों में क्रैम्प न आए तो खुद को हाइड्रेट जरूर रखें। रनिंग से पहले और बाद में पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं। चाहें तो आप पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स भी मिला सकते हैं।

सही जूते का चयन

रनिंग के लिए सही जूते का चयन भी बहुत जरूरी है। रनिंग करते समय अच्छे कुशनिंग वाले जूते का चुनाव करें। आपको बता दें कि गलत जूते पहनने से पैरों और घुटनों पर दबाव ज्यादा पड़ता है, जिस वजह से मांसपेशियों में क्रैम्प का खतरा बना रहता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *