रमजान में क्यों पीनी चाहिए अजवाइन और जीरे की चाय? जानिए इसके अद्भुत फायदे
रमजान और हेल्दी फास्टिंग रमजान के महीने में रोजे रखना एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है, लेकिन इसके साथ-साथ यह आपके स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकता है। लंबे समय तक उपवास के कारण शरीर में सूजन, पेट में परेशानी और कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे में इफ्तार के बाद क्या खाया और पीया जा रहा है, यह बेहद महत्वपूर्ण है। अजवाइन और जीरा की चाय एक बेहतरीन विकल्प है जो पाचन तंत्र को सुधारने और शरीर को राहत देने में मदद करती है।
अजवाइन और जीरा
आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर जीरा और अजवाइन दोनों ही मसाले अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध हैं। जीरा पाचन संबंधी परेशानियों, सिरदर्द और किडनी स्टोन जैसी समस्याओं के इलाज में मदद करता है। वहीं, अजवाइन का पानी हाजमे को बढ़ावा देता है, सूजन को कम करता है और भूख को बढ़ाता है। जब इन दोनों को मिलाकर चाय बनाई जाती है, तो यह हाजमें को सपोर्ट करने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा देती है।
अजवाइन और जीरे की चाय के फायदे
ब्लड शुगर कंट्रोल
अजवाइन और जीरे की चाय ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है। रमजान के दौरान जब डाइट रूटीन बदलता है, तो यह चाय रक्त शर्करा के स्तर को संतुलित रखती है।
सर्दी और खांसी में राहत
यह चाय एक नेचुरल एक्सपेक्टोरेंट की तरह काम करती है, जो बलगम को साफ करती है, जमाव को दूर करती है और खांसी को शांत करती है।
सूजन को कम करती है
इस चाय में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट दर्द और पीरियड के दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
वजन घटाने में मददगार
अजवाइन और जीरा में मौजूद कंपाउंड्स मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं, फैट बर्न करते हैं और भूख को कंट्रोल करते हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
अजवाइन में मौजूद थाइमोल बैक्टीरिया के विकास को रोकता है, जिससे मुंहासे और दाग-धब्बे कम होते हैं। यह बालों को मजबूत करता है और समय से पहले सफेद होने से भी बचाता है।
अजवाइन और जीरा की चाय बनाने का तरीका
सामग्री
1 चम्मच अजवाइन
1 चम्मच जीरा
2 कप पानी
शहद या चीनी (स्वाद अनुसार)
विधि
सबसे पहले अजवाइन और जीरे को एक पैन में डालकर सूखा भून लें, जब तक इनसे खुशबू न आने लगे।
अब पैन में 2 कप पानी डालें और 5-7 मिनट तक उबालें।
चाय को छानकर कप में डालें।
स्वाद अनुसार शहद या चीनी डालकर गर्मागर्म परोसें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
