टेक्नोलॉजी बदलने के साथ-साथ मार्केट में कई तरह के ब्यूटी ट्रेंड्स आ चुके हैं। इनके चलते लोगों के अपने स्किन केयर करने के तरीके भी बदल चुके हैं। पहले यहां लोग अपना चेहरा तौलिए या फिर कॉटन के साथ साफ करते थे अब वहीं ज्यादातर लोग क्लींजिंग वाइप्स इस्तेमाल करते हैं। क्लीजिंग वाइप्स में डीप वाइप्स पाए जाते हैं जो चेहरे को साफ करने में इस्तेमाल होते हैं। ज्यादातर यह मेकअप रिमूव करने के लिए इस्तेमाल होती हैं। वहीं कुछ लोग अपनी डेली रुटीन में ही इन क्लीजिंग वाइप्स का इस्तेमाल करते हैं। अब यहां सवाल यह आता है कि क्या रोज इन वाइप्स का इस्तेमाल करना सही है। इन्हें चेहरे पर लगाने से कोई स्किन प्रॉब्लम नहीं होती। आज आपको इस बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।

स्किन के लिए कितना सही वाइप्स का इस्तेमाल?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, क्लींजिंग वाइप्स इस्तेमाल करने में बहुत आसान होती है ऐसे में इनसे स्किन की क्लीनिंग करना आसान होता है। इस वजह से यह ट्रेंड में भी रहती हैं हालांकि जब बात यह आए कि स्किन के लिए यह सुरक्षित है या फिर नहीं तो इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। यह आपकी त्वचा को साफ करेंगी लेकिन इनके साथ साफ करने से स्किन पूरी तरह से साफ हो यह भी कुछ नहीं कह सकते। ऑयली स्किन वालों को क्लींजिंग वाइप्स इस्तेमाल करने के बाद अपना चेहरा जरुर धोना चाहिए क्योंकि ऑयली स्किन होने के कारण धूल-मिट्टी और मेकअप पार्टिकल्स आपके स्किन पोर्स में इकट्ठे हो जाते हैं ऐसे में स्किन सिर्फ क्लींजिंग वाइप्स के साथ साफ नहीं होती।

ज्यादा वाइप्स इस्तेमाल करने के नुकसान

अगर आप रोज क्लींजिंग वाइप्स इस्तेमाल करें तो इससे आपको कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं।

जलन और खुजली

क्लींजिंग वाइप्स में कैमिकल पाए जाते हैं। ऐसे में इनके कारण आपकी स्किन से नैचुरल ऑयल खत्म हो सकता है जिसके कारण स्किन ओवरड्राई और डल होने लगती है।

स्किन ग्लो होगा कम

यदि आप रोज वाइप्स इस्तेमाल करेंगे तो आपके चेहरे का निखार भी कम हो सकता है।

स्किन प्रॉब्लम्स का रहेगा खतरा

ऐसे में यदि आप ज्यादा इस्तेमाल करेंगे तो स्किन रुखी और बेजान दिखेगी। ऐसे में आपको स्किन प्रॉब्लम्स का खतरा भी हो सकता है।

त्वचा में जलन खुजली

ज्यादा क्लींजिंग वाइप्स इस्तेमाल करने से आपको स्किन में जलन और खुजली भी हो सकती है इनमें पाए जाने वाले कैमिकल आपकी स्किन पर जाकर भी रिएक्शन कर सकते हैं।

ये टिप्स रखें याद

. अगर आप क्लींजिंग वाइप्स ज्यादा इस्तेमाल करेंगे तो स्किन का नैचुरल ऑयल कम होगा। इससे आपकी स्किन ओवरड्राई होगी और जलन भी हो सकती है।

. मेकअप साफ करने के बाद अगर आपने वाइप्स इस्तेमाल किए हैं तो चेहरा जेंटल क्लींजर के साथ भी जरुर साफ करें। इसके अलावा गुनगुने पानी से अपना चेहरा धोएं और मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करें।

. एक्सपर्ट्स की मानें तो चेहरा साफ करने के लिए फेस धोना सबसे अच्छा ऑप्शन है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *